गुजरात चुनाव 2022: ‘आ गुजरात, में बनव्यु छे’, पीएम नरेंद्र मोदी ने यूं ही नहीं कही ये बात

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Nov 2022 12:08 PM

विज्ञापन

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @BJP4Gujarat ON SUNDAY, NOV. 6, 2022** Gujarat: Prime Minister Narendra Modi addresses during a Bharatiya Janata Party (BJP) election campaign rally for Gujarat Assembly elections. (PTI Photo)(PTI11_06_2022_000269B)

गुजरात पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान आगे बढ़ता गया जिसे 'मोदी का गुजरात मॉडल' की संज्ञा भी दी गयी. भारतीय राज्यों में ‘व्यापार की आसानी’ रैंकिंग में गुजरात सबसे ऊपर था. यदि आपको याद हो तो नरेंद्र मोदी का ‘गुजरात मॉडल’ 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा के चुनाव अभियान का मुख्य हिस्सा रहा है.

विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिया गया नारा वायरल हो रहा है जिसकी चर्चा हो रही है. दरअसल रविवार को अपने गृह राज्य गुजरात में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘आ गुजरात, में बनव्यु छे’ (मैंने यह गुजरात बनाया है). उनके इस नारे के बाद नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारे में जानना जरूरी है. यहां चर्चा कर दें कि 2001 से 2014 तक नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं और प्रदेश को नये मुकाम तक ले गये.

पिछले 27 साल से गुजरात जीत रही है भाजपा

यदि आपको याद हो तो गुजरात के कच्छ क्षेत्र में 2001 में विनाशकारी भूकंप ने प्रदेश पर प्रभाव डाला था. इसके बाद मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने अपने बहुआयामी दृष्टिकोण का प्रयोग किया और कुछ सालों के अंदर ही कच्छ को प्रगति के पथ पर लाने का प्रयास किया जिसमें वे सफल भी रहे. इसके साथ ही नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वित्तीय और तकनीकी पार्कों की स्थापना करने का काम किया. उन्होंने निवेश आमंत्रित करने के लिए वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन की शुरूआत की जिसका लाभ प्रदेश को हुआ. ये कुछ कारक हैं जिस आधार पर कहा जाता है कि गुजरात की छवि बदलने में नरेंद्र मोदी की अहम भूमिका रही है. उन्होंने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जिस वजह से ही उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से पीएम पद का उम्मीदवार बनाया गया.

Also Read: गुजरात चुनाव 2022: पिता को टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने उठाया ये कदम, मच गया हंगामा
मोदी के गुजरात मॉडल के बारे में आप भी जानें

गुजरात पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान आगे बढ़ता गया जिसे ‘मोदी का गुजरात मॉडल’ की संज्ञा भी दी गयी. भारतीय राज्यों में ‘व्यापार की आसानी’ रैंकिंग में गुजरात सबसे ऊपर था. यदि आपको याद हो तो नरेंद्र मोदी का ‘गुजरात मॉडल’ 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा के चुनाव अभियान का मुख्य हिस्सा रहा है. प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के पदभार संभालने के बाद भी, गुजरात में उनकी लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई. यही वजह रही कि जब भी वे गुजरात दौरे पर रहते हैं तो उनको देखने हजारों लोग पहुंचते हैं. रविवार की रैली में भी ये देखने को मिला.

2017 का विधानसभा चुनाव

यहां चर्चा कर दें कि कांग्रेस के साथ कांटे की टक्कर के बाद भी भाजपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव जीता था. साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे पार्टी को बल मिला था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola