गुजरात चुनाव 2022: पिता को टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने उठाया ये कदम, मच गया हंगामा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Nov 2022 9:00 AM
Gujarat Assembly Election 2022: एलिसब्रिज पुलिस थाने के निरीक्षक बी जी चेतारिया ने बताया कि सोलंकी पर काली स्याही फेंकने वाला व्यक्ति भी कांग्रेस का सदस्य है जो एलिसब्रिज विधानसभा सीट (अहमदाबाद) से अपने पिता को टिकट दिलवाना चाहता था लेकिन ऐसा हो ना सका.
Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव के ऐलान और टिकट बंटवारे के बाद अब पार्टियों में बगावत का दौर शुरू हो चुका है. ताजा मामला कांग्रेस से सामने आया है. यहां गुजरात चुनाव में अपने पिता को टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने ऐसा कदम उठाया जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. दरअसल कार्यकर्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी पर कथित तौर पर काली स्याही फेंक दी.
इस बाबत पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया को संबोधित करने के बाद सोलंकी कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से बाहर निकल रहे थे, तभी कांग्रेस कार्यकर्ता ने उनपर स्याही फेंक दी. मामले को लेकर एलिसब्रिज पुलिस थाने के निरीक्षक बी जी चेतारिया ने बताया कि सोलंकी पर काली स्याही फेंकने वाला व्यक्ति भी कांग्रेस का सदस्य है जो एलिसब्रिज विधानसभा सीट (अहमदाबाद) से अपने पिता को टिकट दिलवाना चाहता था लेकिन ऐसा हो ना सका.
खबरों की मानें तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज नहीं करायी है कि उन पर स्याही फेंकने वाला व्यक्ति का उनकी पार्टी से कोई संबंध नहीं है. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता रोमीन सुतार के बयान की मानें तो, वह नाराज है क्योंकि उसके पिता रश्मिकांत सुतार को एलिसब्रिज विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया. यहां बता दें कि सोलंकी आनंद लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं. वह 2015 से 2018 के बीच कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. केंद्र में यूपीए की सरकार में वह ऊर्जा, रेल, पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री भी रह चुके हैं.
Also Read: Gujarat Election 2022: केजरीवाल का मिशन गुजरात होगा सफल? जानिए कौन-सा मुद्दा बिगाड़ सकता है BJP का खेल
गौर हो कि गुजरात में विपक्षी दल कांग्रेस की राह आसान नहीं नजर आ रही है. विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की ओर से चार नवंबर को 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गयी थी. कांग्रेस ने भीखू दवे को अहमदाबाद शहर की एलिसब्रिज सीट से खड़ा किया है. इस सीट की बात करें तो यहां से 2017 के चुनाव में भाजपा के राजेश शाह ने जीत दर्ज की थी. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










