ePaper

Gorakhpur: 800 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट हो सकती है बंद, एडीजी ने जोन के सभी कप्तानों को दिए रिव्यू के आदेश...

Updated at : 24 Mar 2023 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
Gorakhpur: 800 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट हो सकती है बंद, एडीजी ने जोन के सभी कप्तानों को दिए रिव्यू के आदेश...

गोरखपुर जोन के 11 जिलों में पुलिस ने 800 लोगों को चिन्हित किया है, जिन्होंने लंबे समय से अपराध नहीं किया है. उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक हो गई हो. पुलिस इन बदमाशों की हिस्ट्री शीट बंद करने की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन

गोरखपुर . उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जोन के 11 जिलों में पुलिस ने ऐसे 800 लोगों को चिन्हित किया है, जिन्होंने लंबे समय से अपराध नहीं किया है. उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक हो गई हो और उन्होंने पिछले 20 वर्षों से कोई अपराध नहीं किया हो. पुलिस इन बदमाशों की हिस्ट्री शीट बंद करने की तैयारी कर रही है. एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने जिले के सभी कप्तान को पत्र लिखकर ऐसे लोगों के हिस्ट्री सीट बंद करने को कहा है. बताते चलें गोरखपुर जोन के 11 जिलों में 8074 हिस्ट्रीशीटर है. इनमें 167 की मृत्यु पहले हो चुकी है सत्यापन के दौरान पुलिस को 2 हजार से अधिक हिस्ट्रीशीटर अपने जिले से बाहर मिले हैं.

जोन के सभी जिलों में 800 बदमाश छोड़ चुके हैं अपराध

एडीजी जोन अखिल कुमार ने अपने जोन के सभी जिलों के कप्तान से रिपोर्ट मांगी थी जिसमें पता चला कि जोन में 800 बदमाश अपराध छोड़ चुके हैं. जिसकी रिपोर्ट आने के बाद एडीजी ने अपने जोन के सभी जिलों जैसे महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर-नगर ,बस्ती, सिद्धार्थनगर सहित देवीपाटन रेंज के जिले के सभी कप्तान को पत्र लिख कर अपराध छोड़ चुके ऐसे लोगों का हिस्ट्री शीट बंद करने को कहा है. आपको बता दें कि अपराधियों की एक बार हिस्ट्रीशीटर खुलने के बाद उसकी मौत होने तक उसकी हिस्ट्री शीट खुली रहती है. मौत के बाद ही पुलिस विभाग इसे बंद करती है. जबकि पुलिस रेगुलेशन एक्ट में इसका प्रावधान है कि किसी भी जिले के कप्तान समीक्षा करके इस पर निर्णय ले सकते हैं. लेकिन ऐसा होता नहीं है.

ये 800 हिस्ट्रीशीटर 20 वर्षों से नहीं किए हैं कोई भी अपराध

पुलिस रेगुलेशन एक्ट की नियम 231 से लेकर 236 तक वर्णित तथ्यों का संज्ञान लेने के बाद जिले के पुलिस कप्तान अपराध छोड़ चुके संबंधित हिस्ट्रीशीटर का खाका नष्ट करने का आदेश जारी कर सकते हैं. एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार ने बताया कि जोन के 11 जिलों में सत्यापन कराने के बाद 800 हिस्ट्रीशीटर अशक्त मिले है. यह वह हिस्ट्रीशीटर हैं जिन्होंने अपने 70 वर्ष की उम्र पार कर ली है और लगभग 20 वर्षों से इन्होंने कोई भी अपराध नहीं किया है. उन्होंने बताया कि जोन के सभी कप्तान को निर्देश दिया गया है कि समीक्षा करने के बाद इन लोगों की हिस्ट्री शीट बंद कर दें.

रिपोर्ट –कुमार प्रदीप,गोरखपुर

Also Read: गोरखपुर: जिला जज ने एसपी सिटी और एडीएम के साथ बाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण, मिले 22 मोबाइल फोन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola