बिहार: गोपालगंज में युवती की हत्या करके चेहरे को तेजाब से जलाने का किया प्रयास, गंडक किनारे से शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2023 8:12 AM
गोपालगंज में गंडक नदी के किनारे दियारा इलाके में एक युवती की हत्या कर दी गयी और उसके चेहरे को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी.
गोपालगंज में गंडक नदी के दियारा इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक युवती की हत्या कर दी. वारदात के बाद चेहरे को तेजाब से जला दिया. घटना मांझा थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव की है. 20 वर्षीय युवती की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस को घटनास्थल से एक गैलन मिला है, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ लाया गया था. घटनास्थल पर काफी मात्रा में युवती का खून भी गिरा मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव के चंवर में 20 वर्षीय एक युवती का को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो युवती के कपड़े क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े थे. घटनास्थल पर वाहन के निशान मिले. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगा रहा है कि युवती की हत्या कर शव को कहीं से लाकर दियारा क्षेत्र में फेंक दिया गया है.
युवती की हत्या करने के बाद उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर चेहरे को जलाने का प्रयास किया गया है. हालांकि अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हुई है. पुलिस शिनाख्त में जुट गयी है. पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पायेगा. लेकिन जिस तरह से दियारे इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे आसपास के गांव के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. गंडक नदी के दियारे में इसके पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है.
Also Read: बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक निकलने लगा धुंआ, मची अफरा-तफरी
युवती के साथ हत्या से पहले गैंगरेप की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस की रिपोर्ट पर डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम किया है. पोस्टमार्टम के बाद ज्वलनशील पदार्थ को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि गैंगरेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी. वैसे पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










