Jharkhand News:घर में चोरी करने घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई से हुई मौत, लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

Jharkhand News: बगोदर थाना प्रभारी चोर को इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा है कि गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको के दशरथ महतो के घर गुरुवार की देर रात 12 बजे तीन चोर घुसे थे. इसी दौरान मालिक घर में चोर घुसने की भनक लग गयी. गृह स्वामी के हो-हल्ला करने पर चोर भागने लगे, लेकिन हो-हल्ला पर आस-पास के ग्रामीण भी जुट गये और भाग रहे तीनों चोर में से एक को ग्रामीणों ने धर दबोचा. आक्रोशित लोगों ने चोर के साथ मारपीट की. मारपीट की घटना में चोर गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना की जानकारी आज अहले सुबह बगोदर पुलिस को मिली. बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी खेतको गांव पहुंचे और चोर को इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इधर, इस मामले में बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि सूचना मिली थी कि खेतको के दशरथ महतो के घर में तीन चोर देर रात घुसे थे. घर के लोगों के द्वारा एक चोर को पकड़ कर रखा गया था. पुलिस के पहुंचने पर जानकारी मिली कि उसके साथ मारपीट भी हुई है. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. बगोदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस मामले में गृह स्वामी दशरथ महतो को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. पुलिस जांच में जुट गई है.
Also Read: ” जारी” है परमवीर के संघर्ष का सफर, हमारे साथ चलें अल्बर्ट एक्का के गांव
रिपोर्ट : मृणाल कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










