ePaper

प्रेमी ने प्रेमिका के पति पर चलायी तीन राउंड गोली, बाल -बाल बचा

Updated at : 13 May 2023 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी ने प्रेमिका के पति पर चलायी तीन राउंड गोली, बाल -बाल बचा

गिरिडीह जिले में प्रेम-प्रसंग में हत्या करने का मामला सामने आया है. दरअसल, प्रेमिका के प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका के पति की हत्या करने की नियत से एक के बाद एक तीन गोलियां चला दी.

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : गिरिडीह जिले में प्रेम-प्रसंग में हत्या करने का मामला सामने आया है. दरअसल, प्रेमिका के प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका के पति की हत्या करने की नियत से एक के बाद एक तीन गोलियां चला दी. इस घटना के बाद प्रेमिका का पति बाल-बाल बच गया. वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पूरा मामला बिरनी थाना इलाके के बरवाचातर गांव की है.

बताया जाता है कि बिरनी थाना इलाके के बरवाचातर गांव की रहने वाली एक 3 बच्चो की मां से बगल गांव के ही एक युवक सदाम अंसारी से प्रेम करता था. इसी को लेकर 5 दिन पूर्व उक्त प्रेमिका महिला व उसके पति के साथ ग्रामीनो की उपस्थिति में पंचायत की गयी ओर महिला को ग्रामीणों व उसके पति ने उसके मायके पहुंचा दिया. इसी को लेकर पति के द्वारा दखल देने से क्षुब्ध प्रेमी ने जान मारने की नीयत से तीन गोली चलाई लेकिन पति बाल बाल बच गया.

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना देर रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है. जब पागल प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और एक के बाद एक तीन गोलियां चला दी. हालांकि जिस वक्त गोली चलाई गई उस वक्त सभी परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे और गोली दरवाजा को पार कर गई. इस घटना के बाद आज सुबह बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का इस दिन होगा उद्घाटन, राष्ट्रपति होंगी शामिल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola