Jharkhand News : झारखंड में पुलिस वैन व ट्रक में टक्कर से एसआई की मौत, 3 पुलिसकर्मी समेत 5 घायल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Sep 2021 12:03 PM
गैस लदे वाहन ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को भी ठोकर मार दी, जिससे दो महिलाएं भी वाहन की चपेट में आ गयीं. घटना के बाद एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.
Jharkhand News, गिरिडीह न्यूज (मृणाल कुमार) : झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रातडीह में देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक एसआई की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हो गए हैं. मृतक एसआई विनय हांसदा बेंगाबाद थाना में पदस्थापित था. आपको बता दें कि ये हादसा पुलिस वैन को गैस लदे ट्रक द्वारा टक्कर मारने के कारण हुआ है. देर रात की ये घटना है. घायलों को अस्पताल लाया गया है.
बताया जा रहा है कि देर रात को एसआई पुलिस वैन में बैठ कर गश्ती पर निकलने ही वाला था कि पीछे से एक गैस लदे ट्रक ने पुलिस की वैन में जोरदार टक्कर मार दी. इससे वाहन पर बैठने जा रहे एसआई की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हो गए.
पुलिस वैन पर सवार आरक्षी नागेंद्र कुमार, नवीन कुमार एवं चालक संजय कुमार जख्मी हो गए हैं. इसके अलावा फुटपाथ पर सो रही एक महिला शकुंतला देवी भी वाहन की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गयी है. घटना के बाबत बताया गया कि देर रात करीब 11.30 बजे बेंगाबाद थाना पुलिस गश्ती पर निकली थी. वाहन में एसआई सवार नहीं थे. वे रातडीह में किराए के मकान में थे और पुलिस की वैन उन्हें लेने के लिए उनके घर के पास पहुंची थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ.
Also Read: झारखंड के एसएफसी में एजीएम बने पिता व ससुर कर रहे राशन की हेराफेरी, विधायक ने की ये मांग
इधर, हादसे के बाद गैस लदे वाहन ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को भी ठोकर मार दी, जिससे दो महिलाएं भी वाहन की चपेट में आ गयीं. घटना के बाद एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










