Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में भारी बारिश के आसार,क्या आपके इलाके में भी होगी भारी बारिश,ये है अपडेट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवात का ज्यादा असर 12 सितंबर यानी रविवार को झारखंड में पड़ेगा और भारी बारिश होगी. देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में इसका असर दिखेगा.
Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के कारण निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इस कारण 12 सितंबर को झारखंड में भारी बारिश होगी. राज्य के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा में भारी बारिश का असर दिखेगा. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
आपके शहर में
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बंगाल की खाड़ी में आज शनिवार को चक्रवात आ रहा है. इससे निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इस कारण बंगाल के साथ-साथ झारखंड के कोल्हान और संताल इलाके में कहीं-कहीं रविवार को भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
इस चक्रवात का आंशिक असर झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों में पड़ेगा. मौसम केंद्र के अनुसार चक्रवात का ज्यादा असर 12 सितंबर यानी रविवार को उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज) तथा दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां) में दिखेगा.
Also Read: टाटा स्टील में आईटीआई पास अभ्यर्थियों को मिल रहा मौका, आवेदन करने का ये है लास्ट डेट
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम में कुछ ही देर में मेघ गर्जन होगा और बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. ये जानकारी मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिया है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज आकाश में बादल छाये रहेंगे और एक-दो बार गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. आपको बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में सुबह से ही आकाश में बादल छाये हुए हैं.
Also Read: Jharkhand News : झारखंड की हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए