Jharkhand News : दो बच्चों की मां को युवक से हुआ प्यार, रोड़ा बनने लगी सास, तो मार डाला, पुलिस ने किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन

मारपीट के एक मामले में मृतका बड़की टुड्डू का पति मंझिला मरांडी तथा उसका पुत्र अनिल मरांडी जेल चला गया था. इस दौरान गांव के सुरेश बेसरा का पुत्र लखन बेसरा उसके घर आने जाने लगा. बहू लीलावती सोरेन के साथ लखन के अवैध संबंध की जानकारी हुई तो मृतका उसका विरोध करने लगी.

विज्ञापन

Jharkhand News, गिरिडीह न्यूज (मृणाल कुमार) : झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी थाना के पकड़ियाहीर के डोभा से संदिग्ध परिस्थिति में मिली मलुकचल की बड़की टुड्डू की लाश से जुड़े मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. अवैध संबंध का विरोध करने पर बड़की की हत्या उसकी ही बहू लीलावती सोरेन ने अपने प्रेमी लखन बेसरा के साथ मिलकर कर दी थी. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी एवं लोहे की छड़ को बरामद कर लिया है. ये जानकारी एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने बताया कि मारपीट के एक मामले में मृतका बड़की टुड्डू का पति मंझिला मरांडी तथा उसका पुत्र अनिल मरांडी जेल चला गया था. इस दौरान इसी थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव के सुरेश बेसरा का पुत्र लखन बेसरा उसके घर आने जाने लगा. बहू लीलावती सोरेन के साथ लखन के अवैध संबंध की जानकारी हुई तो मृतका उसका विरोध करने लगी. उसे रास्ते से हटाने के लिए बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और मौका देख 14 अक्टूबर की देर रात दोनों ने मिलकर बड़की की हत्या कर दी.

Also Read: Jharkhand News : मुंबई की कंपनी नहीं कर रही थी मजदूरी का भुगतान, झारखंड सरकार ने ऐसे दिलायी बकाया मजदूरी

साक्ष्य को छिपाने की नीयत से मृतका के शव को एक बड़े से पत्थर से बांध कर डोभा में डाल दिया था. बताया जा रहा है कि हत्या की आरोपी महिला दो बच्चों की मां है, जबकि उसका प्रेमी अविवाहित है. पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी एवं लोहे की छड़ को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

Also Read: Jharkhand News : नाबालिग आदिवासी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के 7 आरोपी भी अरेस्ट,सरेंडर से पहले ऐसे दबोचे गए

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola