गिरिडीह : सुभाष पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान

अभियान के तहत विद्यालय में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां संचालित की गयी. इस क्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली.
गिरिडीह. सुभाष पब्लिक स्कूल में सीबीएसइ के दिशा-निर्देश पर मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान 3.0 चलाया गया. अभियान के तहत विद्यालय में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां संचालित की गयी. इस क्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली.
इस दौरान विद्यालय परिसर एवं कक्षा के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया. मौके पर सुभाष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक सह अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित कर स्वच्छता के विषय में जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष पब्लिक स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्राएं व कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




