गिरिडीह में वन विभाग की टीम ने अवैध आरा मिल को किया ध्वस्त, 10 लाख की लकड़ी जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2023 10:11 AM
गिरिडीह के मुफस्सिल थाना इलाके के बंदरकुपी में अवैध रूप से संचालित आरा मिल को ध्वस्त किया गया. साथ ही मौके से लकड़ी के अलावा आरा मशीन व कई सामान जब्त किया गया है.
गिरिडीह के मुफस्सिल थाना इलाके के बंदरकुपी में अवैध रूप से संचालित आरा मिल को ध्वस्त किया गया. कार्रवाई वन विभाग की टीम ने गुरुवार को मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से की गयी. इस दौरान टीम ने आरा मिल से शीशम, सखुआ, गम्हार, लिप्टस समेत कई बेशकीमती लकड़ी को जब्त किया. बरामद लकड़ियों की कीमत करीब दस लाख रुपये बतायी जा रही है.
टीम में वन क्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान समेत वन विभाग के काफी संख्या में कर्मी शामिल थे. इस बाबत एसके रवि ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि बंदरकुपी में प्रकाश साव नामक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से आरा मिल का संचालन कर जंगलों से बेशकीमती लकड़ियों को काट कर उसे आरा मिल में लाया जा रहा है और उसकी तस्करी की जा रही है. इसी सूचना के बाद मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गयी.
बताया कि टीम ने पूरे आरा मिल को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया. साथ ही मौके से लकड़ी के अलावा आरा मशीन व कई सामान जब्त किया गया है. बताया कि इस मामले में संचालक प्रकाश साव के खिलाफ विधि संवत कार्रवाई की जायेगी. इधर, मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश साव द्वारा पिछले लंबे समय से बंदरकुपी के इलाके में अवैध रूप से आरा मिल का संचालन कर बड़े पैमाने पर लकड़ी की तस्करी की जा रही है. इस कार्य में प्रकाश के अलावा अन्य कुछ लोग भी शामिल है. वन विभाग की टीम प्रकाश के अन्य साथियों की भी पहचान करने में जुट गयी है.
Also Read: गिरिडीह : लापता 8 माह के मासूम बच्चे का शव कुंआ से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










