गया में ऑटो का इंतजार कर रही महिला को बोलेरो चालक ने दिया लिफ्ट, फिर चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Bihar News: गया जिले में एक महिला के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. महिला अपनी ननद के घर जाने के लिए सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक बोलेरे वाला उसी तरफ जाने की बात कहकर महिला को बैठा लिया. बोलेरो में पहले से बैठे चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है.
गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ के पास एक महिला के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. यह घटना एक अप्रैल की बतायी जा रही है. इस मामले में पीड़ित महिला ने मंगलवार को फतेहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी, तो बुधवार को गया में उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. इस संबंध में फतेहपुर थाना प्रभारी राहुल रंजन ने बताया कि पीड़ित महिला मोहनपुर प्रखंड के एक गांव की रहने वाली है.
पीड़िता के बयान पर नवादा जिले के रजौली के चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह अपने ननद के घर जाने के लिए फतेहपुर हनुमान मंदिर के पास ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक बोलेरो वाहन के चालक ने उसे कहा कि वह उसी तरफ जा रहा है. वह गोपी मोड़ छोड़ देगा, जहां से उसके ननद के घर जाने वाला वाहन मिल जायेगा. उसके बाद वह वाहन पर सवार हो गयी. वहीं, वाहन पर तीन अन्य लोग भी सवार थे. गोपी मोड़ के बाद वाहन चालक ने दूसरी दिशा में वाहन को मोड़ दिया.
Also Read: Bihar News: नवादा में भैसूर व गोतिनी ने डायन बता महिला को पीटा, बचाने आए बेटे पर भी रॉड से किया हमला
विरोध किया, तो मारपीट करने लगा. उसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इसके बाद चारों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान किसी तरह मुंह से कपड़ा हटा कर शोर मचायी, तो आरोपित जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये. इस दौरान एक आरोपित का पहचान पत्र घटनास्थल पर ही गिर गया. घटना के दौरान आरोपित एक-दूसरे का नाम ले रहे थे. पीड़िता ने बताया कि डर के कारण घटना की शिकायत पुलिस से देर से की. वहीं, इस संबंध में फतेहपुर थाना प्रभारी राहुल रंजन ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




