Jharkhand Crime News : झारखंड में दुमका के बाद गढ़वा में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश

Jharkhand Crime News : झारखंड के दुमका जिले के बाद गढ़वा जिले में एक युवक को दूसरे समुदाय द्वारा पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गयी है. हालांकि इस हादसे में युवक की जान बच गयी है, लेकिन वह बुरी तरह से झुलस गया है. युवक को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
Jharkhand Crime News : झारखंड के दुमका जिले के बाद गढ़वा जिले में एक युवक को दूसरे समुदाय द्वारा पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गयी है. हालांकि इस हादसे में युवक की जान बच गयी है, लेकिन वह बुरी तरह से झुलस गया है. युवक को नगर उंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. ये युवक नगरउंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव निवासी दीपक सोनी है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इस घटना में दूसरे पक्ष के कसमुद्दीन अंसारी का पैर भी आंशिक रूप से जल गया है.
गढ़वा जिले के नगरउंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव में शुक्रवार की रात्रि दूसरे समुदाय के लोगों ने एक व्यक्ति को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की. इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गया है. घटना के बाद उसे नगर उंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायल व्यक्ति नगरउंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव निवासी दीपक सोनी है.
नगर उंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करने के बाद उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. घटना में दूसरे पक्ष के कसमुद्दीन अंसारी नामक व्यक्ति का पैर भी आंशिक रूप से जल गया है. दूसरे पक्ष के आरोपी कसमुद्दीन ने भी थाना पहुंच दीपक सोनी पर मारपीट का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




