भूविवाद में मारपीट, चार घायल
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 13 Oct 2025 7:51 PM
थानाक्षेत्र अंतर्गत सोनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गये.
श्रीनगर. थानाक्षेत्र अंतर्गत सोनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गये. घटना में एक पक्ष के घायलों में रोना देवी, सुशीला देवी, संतोष कुमार व परमानंद यादव शामिल हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में सभी घायल का उपचार किया गया. जिसमें गंभीर रूप से घायल को बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया भेज दिया गया. जहां इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, चनका पंचायत के सोनपुर गांव के वार्ड छह में सोमवार को परमानंद यादव, संतोष यादव एवं दूसरे पक्ष निर्मल यादव के बीच भूमि विवाद में मारपीट की घटना घटित हो गयी. मामला आठ डिसमिल भूमि के विवाद को लेकर हुआ है. चंपानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि घटना घटित हुई है. दोनों पक्ष की ओर से आवेदन आया है. जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










