अलग-अलग जगहों पर टोटो पलटने से महिला समेत पांच जख्मी, रेफर

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 01 Feb 2026 7:21 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर टोटो पलटने से सड़क किनारे खड़े दो व्यक्ति समेत वाहन पर सवार तीन सवारी जख्मी हो गये.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर टोटो पलटने से सड़क किनारे खड़े दो व्यक्ति समेत वाहन पर सवार तीन सवारी जख्मी हो गये. पहली घटना अमरपुर-भागलपुर मुख्य पथ में गंगापुर गढ़ैल गांव के समीप घटित हुई. यहां गत शनिवार की रात गंगापुर गढ़ैल निवासी बबलू सिंह तथा सुलतानपुर वार्ड आठ के पार्षद पप्पू खान सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे. तभी भागलपुर से अमरपुर की ओर आ रही टोटो दोनों युवक के ऊपर पलट गयी. वहीं दूसरी घटना डुमरामा हसनपुर गांव के समीप की है, जहां ऑटो के धक्के से एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना में नंदलाल पट्टी से सत्संग सुनकर टोटो पर सवार होकर डुमरामा आ रही रेखा देवी, आशा देवी तथा भैरो साह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अस्पताल में दिया. सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस से सभी जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने पांचों जख्मियों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि घटना में बबलू सिंह का दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया है. अन्य जख्मियों के सिर पर गहरी चोट आई है. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन