थिएटर में नहीं देख पाए कंगना रनौत, वरुण धवन और बॉबी देओल की ये फिल्में ? अब देख सकेंगे ZEE5 पर

Updated:
विज्ञापन
ZEE5, फोटो - ए आई जेनरेटेड

ZEE5, फोटो - ए आई जेनरेटेड

OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 ने अपने दर्शकों के लिए सात भाषाओं में नए कंटेंट लाइनअप की घोषणा की है. इसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, मलयालम, कन्नड़ और बांग्ला भाषाओं में नई वेब सीरीज, फिल्में, और लाइव स्पोर्ट्स शामिल हैं.

विज्ञापन

OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 ने अपने दर्शकों के लिए नए कंटेंट लाइनअप का ऐलान किया है. प्लेटफॉर्म ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी, मलयालम, कन्नड़ और बांग्ला समेत सात भाषाओं में नए कंटेंट लाइनअप की अनाउंसमेंट की है. इस में नई वेब सीरीज, फिल्में, सुपरहिट फ्रेंचाइजी के नए सीजन, लाइव स्पोर्ट्स, एनीमेशन और बच्चों के लिए खास कंटेंट शामिल है.

Hindi Originals & Web Series: हिंदी में आएंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स

हिंदी कंटेंट की बात करें तो ZEE5 पर पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के जीवन से प्रेरित कांबली, द स्कैम: लीक्ड, कॉफी किंग और आर. माधवन द्वारा होस्ट किया जाने वाला जीना इसी का नाम है 2.0 रिलीज होगा.

Upcoming Movies & Franchise Comeback: इन फिल्मों का होगा प्रीमियर, सुपरहिट फ्रेंचाइजी की वापसी

फिल्मों की लिस्ट में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय की है जवानी तो इश्क होना है, बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा की बंदर, कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता, मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की पूजा मेरी जान, वाणी कपूर की सर्वगुण संपन्न, घमासान, इकरूप और डालिंब जैसी फिल्में शामिल हैं. ZEE5 अपने लोकप्रिय हॉरर शो द जी हॉरर शो को नए अंदाज में वापस ला रहा है. इसके अलावा रंगबाज सीजन 4, जानावर और बकैती सीजन 2 भी जल्द ऑडियंस के बीच आएंगे.

Regional Entertainment: रीजनल कंटेंट पर भी रहेगा खास फोकस

ZEE5 ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बांग्ला भाषाओं के लिए भी कई नई वेब सीरीज और फिल्मों का भी ऐलान किया है. इनमें डेमोंटे कॉलोनी 3, श्रीमती, बिटकॉइन स्कैम, ए क्वीन, हे के नवीन?, श्वेतकली और लालबाजार जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

Live Sports, AI & Kids Content: स्पोर्ट्स, AI और किड्स कंटेंट भी होगा उपलब्ध

एंटरटेनमेंट के साथ-साथ ZEE5 लाइव स्पोर्ट्स और AI बेस्ड कंटेंट को भी बढ़ाने जा रहा है. प्लेटफॉर्म पर फीफा, बुंडेसलीगा, आईएलटी सीजन 5 और तमिलनाडु कबड्डी जैसे स्पोर्ट्स इवेंट्स स्ट्रीम किए जाएंगे. वहीं बच्चों के लिए शिवलोक के कुंडक्का मंडक्का, स्मार्ट किड्स, टेल्स ऑफ कृष्णा, बंदबुध और बुड़बक 2.0'जैसे शो भी उपलब्ध होंगे.


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola