ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नायरा पर चढ़ा प्यार का खुमार? शो छोड़ने से पहले शिवांगी जोशी का ये VIDEO VIRAL

Updated at : 08 Oct 2021 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नायरा पर चढ़ा प्यार का खुमार? शो छोड़ने से पहले शिवांगी जोशी का ये VIDEO VIRAL

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने नया वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें वो अपने गाने आशिकी पर लिपसिंक करते दिख रही है. एक्ट्रेस का रील वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Naira Aka Shivangi Joshi: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. शिवांगी शो में नायरा का रोल निभाती है और इस रोल की वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई है. हालांकि अब वो शो छोड़ने वाली है. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पंजाबी गाने पर लिपसिंक करती दिखी.

शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में वो अपने गाने आशिकी पर लिपसिंक करते दिख रही है. पीच कलर के कुर्ती में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है. ओपन बालों में उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा निखर रही है. गाने पर शिवांगी के एक्सप्रेशन देखने लायक है.

https://www.instagram.com/p/CUrZQEKATV-/

एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. फैंस इसपर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे. एक यूजर ने लिखा, कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, शब्द नहीं है बोलने को. एक अन्य यूजर ने लिखा, हाय मार डालोगी क्या अब. एक यूजर ने लिखा, आय हाय कातिलाना.

https://www.instagram.com/p/CJlf0QOrXPu/

शिवांगी जोशी ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ रही है. इसके अलावा मोहसिन खान भी शो को अलविदा कहने वाले है. शो लीप लेने वाला है और उनके बच्चे बड़े होने वाले है. शो में इंट्री को लेकर कई टीवी एक्ट्रेसेस का नाम सामने आ रहा है. इसमें प्रणाली राठौर और दिगांगना सूर्यवंशी का नाम आया था.

Also Read: पुनर्जन्म को लेकर बोलीं शहनाज- ‘इंसान मरने के बाद अगले…’, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद वायरल हुआ इंटरव्यू

बता दें कि शिवांगी जोशी को इंस्टाग्राम पर करीब 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. शिवांगी फैंस को अपने इंस्टा पोस्ट से अपडेट्स देती रहती है. एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश भी है और ये बात उनकी तसवीरें देखकर साफ पता चलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola