ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata की 'नायरा' ने रेड ड्रेस में शेयर की जबरदस्त फोटोज, बोल्ड अंदाज पर फैंस फिदा, VIRAL PHOTOS

Updated at : 16 Feb 2021 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata की 'नायरा' ने रेड ड्रेस में शेयर की जबरदस्त फोटोज, बोल्ड अंदाज पर फैंस फिदा, VIRAL PHOTOS

Shivangi Joshi bold photo : टीवी शो ये 'रिश्ता क्या कहलाता है' की मुख्य कलाकार नायरा यानी शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) बेहद खूबसूरत हैं. उनका फैशन सेंस भी काफी अच्छा है. शिवांगी आए दिन अपनी फोटोज से फैंस का दिल धड़काती रहती हैं. अब उन्होंने रेड ड्रेस में अपनी लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Shivangi Joshi bold photo : टीवी शो ये ‘रिश्ता क्या कहलाता है’ की मुख्य कलाकार नायरा यानी शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) बेहद खूबसूरत हैं. उनका फैशन सेंस भी काफी अच्छा है. शिवांगी आए दिन अपनी फोटोज से फैंस का दिल धड़काती रहती हैं. अब उन्होंने रेड ड्रेस में अपनी लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

शिवांगी जोशी की हर तसवीर फैंस को पसंद आती हैं. अब उन्होंने अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें उनका लुक देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे. इसे शेयर कर कैप्शन में एक्ट्रेस ने, हैप्पी वैंलेटाइन डे लिखा है. रेड कलर के गाउन में वो किसी परी से कम नहीं लग रही है. नेट वाले गाउन में शिवांगी अलग-अलग पोज दे रही है. कभी कैमरे को देखकर तो कभी कैमरे के दूसरी तरफ देखकर वो फोटोशूट करवा रही है.

https://www.instagram.com/p/CLQ6_AxrGJj/

फैंस उनके इस तसवीर पर कमेंट्स की बारिश कर रहे है. इसपर अबतक 400,718 लाइक्स आ चुके है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आप मेरी रोल मॉडल हो.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘ब्यूटीफुल.’ एक यूजर ने लिखा, ‘माशा अल्लाह.’ एक यूजर ने लिखा, ‘आप इस ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘लाल परी.’ कई यूजर्स इसपर रेड हार्ट बनाकर कमेंट कर रहे है.

इससे पहले एक्ट्रेस ने इसी आउटफिट में एक रील वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो रेस 2 का गीत मुझे तो तेरी लत लग गई पर अपनी किलर लुक देते हुई नजर आई थी. इस वीडियो पर शिवांगी की हॉट अदाओं ने तो जैसी इंटरनेट पर आग ही लगा दी थी. फैंस के साथ साथ कई सेलेब्स ने भी इसपर कमेंट किया था. एक्ट्रेस रक्षंदा खान ने लिखा था, इसलिए रेड को हॉट कहा जाता है, अनाघा बोस ने लिखा था गॉर्जियस.

https://www.instagram.com/p/CLMHgZ6gMmF/

इन टीवी शो में दिख चुकी हैं शिवांगी

‘बेइंतहां’, ‘लव बाई चांस’, ‘बेगुसराय’, ‘ये है आशिकी’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘ये रिश्ता है प्यार का’ जैसे टीवी शो में शिवांगी जोशी नजर आ चुकी हैं. बता दें कि शिवांगी के एक्टिंग करियर की बात करें तो साल 2013 में वह ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ से डेब्‍यू किया था.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘हर किसी को टप्पू…’ बबीता जी की तसवीर देख फैंस बोले, शिमर ड्रेस में एक्ट्रेस दिखीं बेहद हॉट

इसके बाद वह ‘बेइंतहा’ में अयात हैदर और ‘बेगुसराय’ में पूनम ठाकुर के रोल में भी नजर आईं. साल 2016 से वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के किरदार में नजर आ रही हैं. शिवांगी ’50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमेन इन द वर्ल्ड 2018′ की लिस्‍ट में में 5 वें नंबर पर थी जिसे ब्रिटेन के एक समाचार पत्र ने जारी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola