Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को लेकर Hina Khan ने कह डाली ये बात, कहा शो छोड़ने पर . . .

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Jan 2021 6:48 AM

विज्ञापन

Hina Khan, Hina Khan latest photos,Hina Khan instagram images, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सुपरहिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता से सबके दिलों पर राज करने वाली हिना खान ने हाल ही में इंटरटेंमेंट इडस्ट्री में 12 साल पूरे किए हैं. इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वो केक के साथ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर पर हिना ने कैप्शन लिखा है हिना के बेमिसाल 12 साल. वैसे तो हिना अकसर सोशल मीडिया पर अपनी हसीन तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं, जिसे फैंस का ढेर सारा प्यार भी मिलता है. एक इंटरव्यू में हिना द्वारा बताया गया है कि उन्होंने जब अपने हिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ा था तो ऐसा लग रहा था कि वो 'फिर से जन्म ले रही हैं'.

विज्ञापन

स्टार प्लस के सुपरहिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता से सबके दिलों पर राज करने वाली हिना खान ने हाल ही में इंटरटेंमेंट इडस्ट्री में 12 साल पूरे किए हैं. इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वो केक के साथ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर पर हिना ने कैप्शन लिखा है हिना के बेमिसाल 12 साल. वैसे तो हिना अकसर सोशल मीडिया पर अपनी हसीन तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं, जिसे फैंस का ढेर सारा प्यार भी मिलता है. एक इंटरव्यू में हिना द्वारा बताया गया है कि उन्होंने जब अपने हिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ा था तो ऐसा लग रहा था कि वो ‘फिर से जन्म ले रही हैं’

https://www.instagram.com/p/CJ-e9tQJ2Lp/

हिना ने बताया वो आठ सालों तक अपने सेट से शूटिंग कर वापस लौटतीं थी और उन्हें उन दिनों फैशन के प्रति ज्यादा रुझान नहीं रहता था, उन्होंने बताया कि वे अपने किरदार में पूरी तरह ढल गईं थीं. फैशन के बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि बाहर क्या चल रहा है. शो छोड़ने के बाद ऐसा लग रहा था कि वो फिर से पैदा हुईं हैं. एक्ट्रेस ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उन्होंने अपने आप को दुनिया के अनुसार फिर से ढाला. उन्होंने बताया कि समय के साथ लोगों का नजरिया भी बदल जाता है. अब वो भी समझ गईं हैं कि सेलिब्रिटीज को जमाने के साथ बदलना बेहद जरूरी है.

https://www.instagram.com/p/CJX8X–JNlc/

बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं हिना

हिना बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुकी हैं, इसके बाद इस साल बिग बॉस सीजन 14 में वो सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ तूफानी सीनियर के रुप में नजर आईं थीं. पिछले साल एक्ट्रेस की फिल्म हैक्ड रिलीज की गई थीं. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था. हिना खान को प्रसिद्धी साल 2009 में शुरु हुए शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर घर की पसंद बन गईं थीं. शो में नजर आए अक्षरा यानी हिना खान और नैतिक यानी करण मेहरा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था.

https://www.instagram.com/p/CI-J22nJU5B/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola