Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के पैरों पर गिरकर माफी मांगेगी विद्या, अरमान को इस बात का है डर

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Oct 2024 9:48 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान को ऑफिस में संजय सैंडविच देता है और वह मना कर देता है. अरमान बताता है उसने करवा चौथ का व्रत रखा है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक नया ड्रामा शुरू होने वाला है, जिससे अरमान और अभीरा की जिंदगी बदलने वाली है. सीरियल के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्यन कपल्स के लिए करवा चौथ वीडियो शूट करता है और इसकी शुरूआत वह माधव और विद्या से करता है. वहीं, अभीरा को चक्कर आता है और चारू उसकी मदद हेल्प करती है. अभीरा कहती ऐसा उपवास की वजह से हो रहा. वह डॉक्टर को कॉल कर चक्कर आने की बात बताती है. डॉक्टर उसे उपवास नहीं रखने के लिए कहती क्योंकि ये बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसे में अभीरा खा लेती है.

अरमान ने रखा अभीरा के लिए करवा चौथ का व्रत

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान को ऑफिस में संजय सैंडविच देता है और वह मना कर देता है. अरमान बताता है उसने व्रत रखा है. पोद्दार हाउस में शाम को सारे लोग करवा चौथ मनाने के लिए जमा होते है और चांद का इंतजार करते हैं. इस बीच सब कोई आर्यन के बनाए गए वीडियो को देखते हैं. उसमें अभीरा के खाने वाला क्लिप रूही चलवा देती है, जो उसने शूट किया था. विद्या इस बात पर काफी गुस्सा हो जाती है. अरमान गुस्से में अभीरा के साथ मिलकर पूजा करता है.

विद्या को होगा अपनी गलती का अहसास

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा के प्रेग्नेंसी के बारे में अरमान को पता चल जाता है. उसे डॉक्टर बताती है कि अभीरा की प्रेग्नेंसी काफी जोखिम भरा है. हालांकि अरमान, अभीरा की जान खतरे में नहीं डालना चाहता. वहीं, विद्या ये गुडन्यूज जानकर बहुत खुश होती है और उसे अपने बर्ताव पर दुख होता है. वह अरमान और अभीरा का पूरे र्सम के साथ घर में स्वागत करती है. विद्या, अभीरा के पैरों पर गिरकर अपने बिहेवियर के लिए माफी मांगती है. क्या अभीरा, विद्या को माफ करेगी. क्या अरमान, अभीरा का अबॉर्शन कराएगा.

Also ReadYeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की प्रेगनेंसी जानकर खुशी भी नहीं मना पाएगा अरमान, इस बात का होगा उसे दुख

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सिर्फ इस 1 शर्त की वजह से टूट जाएगी चारू की शादी, इस बार अभीरा बनेगी विलेन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola