Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की प्रेगनेंसी जानकर खुशी भी नहीं मना पाएगा अरमान, इस बात का होगा उसे दुख

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान को मनाने के लिए अभीरा डिनर प्लान करेगी. इस दौरान उसे कमजोरी महसूस होगी और वह बेहोश होकर गिर जाएगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हाल के एपिसोड में खूब सारा ड्रामा देखने को मिला. अभीरा को बार-बार चक्कर आ रहा था, जिसके बाद वह डॉक्टर के पास गई. डॉक्टर ने उसे उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी दी. कई मेडिकल टेस्ट के बाद, डॉक्टर ने बताया अभीरा मां बनने वाली है. वहीं, करवा चौथ के आर्यन एक मजेदार वीडियो प्रैंक करता है. इसमें ये खुलासा होता है अभीरा ने व्रत नहीं रखा, जिसे जानकर अरमान काफी दुखी हो जाता है.
अरमान को सामने खुलेगा अभीरा से जुड़ा ये राज
सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमना के सामने अभीरा की प्रेग्नेंसी का राज खुल जाएगा. अभीरा, अरमान को मनाने के लिए डिनर प्लान करेगी. इस दौरान उसे वीकनेस फील होगा और वह बेहोश होकर नीचे गिर जाएगी. इस उथल-पुथल के बीच, अरमान को डॉक्टर से उसकी प्रेग्नेंसी का पता चल जाएगा. अरमान जानकर दुखी हो जाएगा कि उससे पहले ये सभी को पता चल गया. उसका दिल टूट जाता है.
अरमान को कैसे समझाएगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा जब बेहोशी की हालत के बाद जागती है, तो अरमान द्वारा बनाया गया ब्रेकफास्ट और एक नोट उसे मिलता है. अभीरा जान जाती है कि अरमान उसे अंदर ले आया होगा. वह उसे खोजती है ताकि वह उसे प्रेग्नेंसी के बारे में बता पाए. अरमान उसकी बातें सुनने से मना कर देता है. उसे ये बात नहीं पता कि अभीरा ने प्रेग्नेंसी के बारे में उसे बताने के लिए बहुत कोशिश की. वहीं, बाद में अभीरा को सोता देख वह उसे देखता है और अपने आने वाले फ्यूचर के बारे में सोचता है. क्या अरमान जान पाएगी कि अभीरा के मां बनने में बहुत रिस्क है. क्या अभीरा के मां बनने की खबर जानकर विद्या की नाराजगी दूर होगी. क्या होगा आगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










