Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: युवराज के आने से अभीरा-अरमान आएंगे करीब? समृद्धि शुक्ला ने कहा- दर्शकों को...
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Feb 2024 1:18 PM
Bhakshak. Sai Tamhankar in Bhakshak. Cr. Courtesy of Netflix © 2024
ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे, अभीरा, अरमान और रूही का किरदार निभाते है. अरमान और रूही एक-दूसरे से प्यार करते थे. दोनों की किस्मत को कुछ और मंजूर था. अब अरमान और अभीरा पति-पत्नी है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से टीवी पर चल रहा है. शो को इतने साल भले हो गए है, लेकिन इसकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है. इसकी वजह से सीरियल टीआरपी लिस्ट में हमेशा चौथे-पांचवे नंबर पर रहता है. नया प्रोमो आया था, जिसमें युवराज की दोबारा एंट्री दिखाई गई. युवराज फिर से अभीरा के पीछे पड़ गया है और उससे शादी करना चाहता है. इस बीच फैंस जानना चाहते है कि युवराज के आने से अभीरा और अरमान प्यार में पड़ते है या नहीं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में युवराज करेगा नया ड्रामा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे, अभीरा, अरमान और रूही का किरदार निभाते है. अरमान और रूही एक-दूसरे से प्यार करते थे. दोनों की किस्मत को कुछ और मंजूर था. अरमान की शादी अभीरा से हो गई और रूही की शादी रोहित से. अभीरा और अरमान अब दोस्त बन गए है और एक-दूसरे को समझने लगे है. अपमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि युवराज के आने से अभीरा की जिंदगी में नया बदलाव आएगा. युवराज, अभीरा की जिंदगी बर्बाद करने वापस आया है.
https://www.instagram.com/reel/C3DdTUigM4T/?utm_source=ig_web_copy_link
ये रिश्ता क्या कहलाता है में युवराज की वापसी
ये रिश्ता क्या कहलाता है के नये प्रोमो में युवराज, अभीरा के कॉलेज पहुंच जाता है. अभीरा उसे देखकर काफी परेशान हो जाती है और उससे बचकर भागने लगती है. अभीरा को युवराज पकड़ लेता है और कहता है कि वो अधूरा काम पूर कर के रहेगा. वहीं, आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि युवराज पोद्दार हाउस जाकर अभीरा को किडनैप करने का प्लान करता है. वो अपने मकसद में कामयाब भी हो जाता है, लेकिन अरमान उसे बचान के लिए आ जाता है.
युवराज के आने से अभीरा और अरमान आएंगे एक-दूसरे के करीब
वहीं, फैंस के मन में सवाल है कि युवराज के आने से अरमान और अभीरा को एक-दूसरे से प्यार होता है या नहीं. इसपर अभीरा का रोल प्ले करने वाली समृद्धि शुक्ला ने कहा, “अभीरा के जीवन में तबाही मचाने के लिए लौटते हुए, युवराज अभिरा पर हमला करने के लिए पोद्दार के घर में प्रवेश करता है. अभीरा को यकीन था कि वह बुराई से सुरक्षित रहेगी. युवराज की नजर दूसरे शहर में है, लेकिन अब वह पोद्दार के घर में घुस गया है और अभीरा के साथ-साथ अरमान पर भी हमला कर दिया है. अभिरा और अरमान पर जो त्रासदी हुई है, वह उन्हें उस आघात से उबरने में मदद करेगी जिससे वे गुजर रहे हैं, और यह प्यार में प्रगति है.
अभीरा, अरमान और युवराज की लाइफ में आएगा नया ट्वविस्ट
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान और युवराज के जीवन में जो नाटक सामने आएगा उसे देखना दिलचस्प होगा. क्या युवराज फिर से अभिरा से शादी करने की योजना बनाएगा, और क्या वह युवराज के बुरे इरादों से खुद को सुरक्षित रख पाएगी. कुछ ऐसा जिसकी दर्शकों को आशा करनी चाहिए.” बता दें कि युवराज का रोल गौरव शर्मा का रोल निभा रहे हैं. गौरव ने अपने किरदार को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं इतने अच्छे लोगों के साथ काम करने के लिए भाग्यशाली महसूस करता हूं, और जहां तक दोबारा एंट्री का सवाल है, यह इस बार बड़ा होगा.मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से मेरा किरदार आकार ले रहा है वह बहुत अधिक दर्शकों के लिए रोमांचक होगा.”
अभीरा सबके लिए लेकर आती है गिफ्ट
अबतक आपने ये रिश्ता क्या कहलाता में देखा कि युवराज अभीरा को देखकर मुस्कुराता है. तभी उसकी नजर उसके सिन्दूर और मंगलसूत्र पर पड़ती है और वो गुस्सा हो जाता है. वो अपनी कार में चिल्लाता है कि अभीरा तुमने किससे शादी की. वह गुस्से में अभीरा की तसवीर को पटक देता है और वो फोटो टूट जाती है. अरमान से अभीरा कहती है कि उसे पहली सैलरी मिली है और वो उसके लिए गिफ्ट लेकर आई है. विद्या पूछती है कि उसे अरमान के लिए क्या मिला. अरमान कुछ नहीं कहते. मनीषा कहती है कि तुम हमेशा उसके लिए लड़ते हो, हो सकता है उसे तुम्हारे लिए कोई अच्छा उपहार मिला होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










