Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या ने इस वजह से अभीरा को दिया धक्का, अपनी ही मां से लड़ पड़ा अरमान
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Oct 2024 6:34 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अक्षरा की सच्चाई जानकर रूही बुरी तरह टूट गई और किसी से भी बात नहीं कर रही है. जब अभीरा उसे समझाने जाती है, तो विद्या उसे जोरदार धक्का देती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला शो में हमने हाल ही में अभीरा और अरमान की शादी होते हुए देखी. उन्हें अलग करने के लिए रूही ने तमाम कोशिशें की, लेकिन हर बार वह फेल हो गई. किसी ने अभीरा की फेक प्रेग्नेंसी रिपोर्ट भी बनाई. जिसके बाद विद्या और दादीसा ने अरमान को ये शादी करने से मना कर दिया. फिर वह नहीं माना और अंत में धूमधाम से अभिमान की शादी हुई. हालांकि विद्या ने उन्हें श्राप दिया कि वे एक साथ कभी खुश नहीं रह पाएंगे.
संजय ने अभीरा और रूही का रिश्ता किया खराब
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि, संजय ने बड़ा विस्फोट करते हुए सभी को बताया कि रूही और अभिरा बहनें हैं. उन्होंने खुलासा किया कि अभीरा अक्षरा की बेटी है. रूही के लिए ये चौंकाने वाली बात है, क्योंकि वो अक्षरा को अपनी मां आरोही का कातिल मानती है. रूही आपा खो देती है और खुद को कमरे में बंद कर लेती है. रोहित, अभीरा, अरमान उसका पीछा करते हैं. रोहित रूही को शांत होने के लिए कहता है. इधर अभीरा को यकीन नहीं हो रहा है कि उसकी मां अक्षरा ने किसी को मार डाला है. अरमान अभीरा के साइड में है और उसका पूरा सपोर्ट करता है.
विद्या ने अभीरा को दिया जोरदार धक्का
ये रिश्ता क्या कहलाता है में तब और ज्यादा ड्रामा बढ़ता है, जब विद्या अभीरा पर चिल्लाती है. लिविंग रूम में अभीरा रूही को समझाने के लिए उसकी ओर बढ़ती है. हालांकि, विद्या जोर से उसे धक्का देती है. वह अभीरा को उसकी बहू ‘रूही’ को न छूने की चेतावनी देती है. वह अक्षरा को ‘अपराधी’ तक कह देती हैं. अरमान विद्या को समझाता है कि वो ठीक से बात करें, लेकिन बदले में, विद्या अरमान और अभीरा को दोबारा अपना चेहरा न दिखाने के लिए कहती है. मनीष भी रूही और अभीरा की इस लड़ाई को देखकर काफी टूट गए हैं.
विद्या, रूही और रोहित को पोद्दार हाउस से बाहर निकाल देगी कावेरी
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखते हैं कि विद्या और कावेरी के बीच काफी लड़ाई होती है. जैसे ही विद्या अरमान और अभीरा को घर छोड़ने के लिए कहेगी, दादीसा उसके फैसले पर सवाल उठाएगी. इसके बाद कावेरी, विद्या, रूही और रोहित को पोद्दार हाउस से बाहर निकाल देगी.
विद्या, रूही और रोहित को पोद्दार हाउस से बाहर निकाल देगी कावेरी
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखते हैं कि विद्या और कावेरी के बीच काफी लड़ाई होती है. जैसे ही विद्या अरमान और अभीरा को घर छोड़ने के लिए कहेगी, दादीसा उसके फैसले पर सवाल उठाएगी. इसके बाद कावेरी, विद्या, रूही और रोहित को पोद्दार हाउस से बाहर निकाल देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










