Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या, रूही और रोहित को धक्के मारकर घर से निकालेगा ये शख्स, क्या करेगी अभीरा
Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Oct 2024 1:38 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है और इसमें कई ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं. जहां अभीरा का सच जानने के बाद रूही पोद्दार हाउस में एक शर्त रखती है, जिसमें या तो वो नहीं तो अभीरा रह सकती है. जिसके बाद कावेरी विद्या को घर से निकाल देती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, रोमित राज और गर्विता साधवानी स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. जहां पिछले दिनों हमने अभीरा और अरमान की शादी होते हुए देखी. रूही की तमाम साजिशों के बाद भी अभिमान एक हो गए. हालांकि विलेन बनकर विद्या ने उन्हें श्राप दिया और कहा कि दोनों कभी खुश नहीं रह पाएंगे. इसका असर कपल के रिश्ते पर भी पड़ा.
अक्षरा की बेटी है अभीरा, रूही को पता चली सच्चाई
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि पोद्दार परिवार को फाइनली पता चल जाता है कि अभीरा अक्षरा की बेटी और मनीष गोयनका उनके नाना है. संजय ने साजिश रचते हुए हर किसी को ये बता दिया. इस बात को सुनकर रूही बुरी तरह टूट गई और अभीरा से नफरत करने लगी कि वो अपनी मां आरोही का कातिल अक्षरा को मानती है. रूही परेशान हो जाती है और जोर-जोर से रोने लगती है. वह खुद को कमरे में बंद कर लेती है, जबकि रोहित उसे शांत करने की कोशिश करता है. अभीरा दरवाजा पीटती रहती है, लेकिन रूही उसे जाने के लिए कहती है. अरमान अपनी पत्नी का सपोर्ट करता है और कहता है कि मुझे तुमपर विश्वास है.
रूही ने परिवार के सामने रखी ये शर्त
ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रीकैप में हमने देखा कि रूही पोद्दार परिवार के सामने एक शर्त रखती है. वह कहती है कि या तो वह नहीं तो अभीरा इस घर में कोई एक ही व्यक्ति रह सकता है. विद्या रूही का सपोर्ट करती है. वह कहती है कि मेरी बहू बिल्कुल सही है और रूही-रोहित उसका परिवार हैं न कि अरमान और अभीरा. वह कावेरी के साथ भी बड़ी लड़ाई में फंस जाती है.
विद्या को घर से बाहर निकाल देगी कावेरी
हालांकि कावेरी इस बार हार नहीं मानेगी. वह गुस्सा हो जाएगी और विद्या को घर छोड़ने के लिए कहती है. वह गुस्से में विद्या से अपना बैग पैक करने और अपने परिवार यानी रूही और रोहित के साथ जाने के लिए कहती है. विद्या भी काफी गुस्से में है और पोद्दार हवेली छोड़ने का फैसला करती है. दरअसल पिछले कुछ समय से कावेरी विद्या से काफी नाराज हैं, क्योंकि वह अजीब व्यवहार कर रही हैं. विद्या परेशान थी, क्योंकि अरमान ने यह जानते हुए भी कि वह कभी पिता नहीं बन पाएगा, अभीरा से शादी करने का फैसला किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










