Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा का हो जाएगा एक्सीडेंट, अरमान पड़ जाएगा अकेला, आएगा बड़ा टर्न
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Mar 2024 11:22 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया टर्न आएगा. सीरियल की कहानी में दिखाया जाएगा कि दादी सा अभीरा पर काफी गुस्सा होगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. सीरियल की कहानी अभीरा और अरमान के आस-पास चल रही है, दोनों की शादी अक्षरा की वजह से हुई. युवराज, अभीरा से शादी करना चाहता था, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. अक्षरा ने अरमान से वादा लिया कि वो उसकी बेटी को युवराज से बचाए. जिसके बाद अभीरा और अरमान की शादी हो गई है और अब दोनों में दोस्ती भी हो गई है. आने वाले एपिसोड में अभीरा का एक्सीडेंट हो जाएगा.
अरमान करेगी दादी सा पर केस
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अरमान ने अभीरा की पढ़ाई में मदद की. उसका साथ दिया और वो अब एक वकील बन गई है. सीरियल का नया प्रोमो सामने आया था, जिसमें दादी सा अभीरा के सामने खड़ी दिखती है. अभीरा से वो सवाल करती है कि वो उसके ही खिलाफ केस लड़ेगी. अभिरा को गरीबों के लिए केस लड़ने का मौका मिलता है. दादीसा पर उन गरीबों के जमीन चोरी करने का आरोप लगा था. दादी सा कहती है कि इस परिवार ने उसे रहने के लिए छत दी है और वो उसके खिलाफ ही केस लड़ेगी. अरमान उसके खिलाफ खड़ा होता है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा में लड़ाई होती है और वो उसे अपरिपक्व कहता है. अगली सुबह मनोज से दादी सा केस जीतने के बारे में बात करती है. कावेरी बताती है कि बिल्डर ने उनकी जमीन पर अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटा दिया है. अभीरा उनसे पूछती है कि वो उस जमीन पर क्या बनाएगी. इसपर दादी सा कहती है कि वो उस पर एक होटल बनाएगी. जिसके बाद अभीरा उनसे कुछ कहती है और वो थोड़ी नाराज हो जाती है.
कावेरी करना चाहती है रूही की दूसरी शादी
दूसरी तरफ कावेरी, रूही को लेकर परेशान है. रूही, विद्या से पूछती है कि क्या उसने रूही से मानव से मिलने के बारे में बात की. विद्या इसपर ना कहती है. रूही ये सब सुनकर थोड़ी अपसेट हो जाती है. वहीं, ऑफिस में देव, अभीरा से एक मामले के बारे में बात करता है, जहां एक जमींदार ने गरीब लोगों को फंसाया है. अभिरा को पता चलता है कि उस जमीन की मालिक कावेरी है. अभीरा हैरान हो जाती है. देव उसे इस पर काम करने के लिए कहता है ताकि गरीब लोगों को न्याय मिल सकें.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को भूलकर रूही थामेगी मानव का हाथ! इस शख्स ने रिवील की आगे की कहानी
पोद्दार हाउस में होगा हंगामा
पोद्दार हाउस में पता चलता है कि कावेरी के खिलाफ अभीरा केस लड़ रही है. कावेरी अभिरा से पूछती है कि क्या वह परिवार के खिलाफ लड़ेगी. अभिरा कहती है कि सारे सबूत उसके खिलाफ है. वो दादी सा से खुद को सही साबित करने के लिए कहती है. दादी सा उसके सामने दो शर्त रखती है. वो कहती है कि अगर वो सही साबित हुई तो वो खुद हथकड़ी पहन लेगी. अगर अभीरा गलत निकली तो वो उसके वकील बनने का सपना, सपना रह जाएगा. अरमान दादी सा को यकीन दिलाती है कि वो केस लड़ेगा. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में अभीरा का एक्सीडेंट हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










