Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: अभीरा-अरमान का रिश्ता हुआ खत्म, अक्षरा की बेटी ने छोड़ा पोद्दार हाउस
Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Apr 2024 10:24 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्वि्स्ट काफी मजेदार होने वाले है, क्योंकि अभीरा ने आखिरकार पोद्दार हाउस छोड़ दिया है और मसूरी में रहना का फैसला किया. हालांकि बीच रास्ते में उसे गुंडे मिल जाते है, जो उसे परेशान करते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. फैंस शो से जुड़े हुए हैं, क्योंकि पोद्दार हवेली में बहुत सारा ड्रामा चल रहा है. रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला और गर्विता साधवानी के बीच का लव ट्रायंगल सभी को पसंद आ रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि पोद्दार को अरमान और अभीरा की 1 साल की शादी की डील के बारे में पता चलता है. पोद्दार के घर में हर कोई नाराज है और यहां तक कि अरमान भी अभीरा से काफी नाराज है.
पोद्दार हाउस छोड़ देती है अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए प्रोमो में, हम देखते हैं कि अरमान कावेरी उर्फ दादीसा को यह कहकर शांत करने की कोशिश करते हैं कि उन्होंने अक्षरा को वादा किया था कि वह अभीरा की देखभाल करेंगे और उसे अपने पैरों पर खड़ा करेगा. इस वादे के कारण ही वह अभीरा को पोद्दार हाउस में लेकर आया. अभीरा सब कुछ सुनती है और पोद्दार हाउस हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला करती है. वह अरमान को खरी-खोटी सुनाती है और कहती है कि उसे जिम्मेदारियों से मुक्त कर रही है.
पोद्दार हाउस छोड़ मसूरी में रहेगी अभीरा
अभीरा अपना बैग लेती है और पोद्दार के घर से निकल जाती है. अभीरा के बाहर निकलते ही दादीसा ने दरवाजा बंद कर दिया. अब, आने वाले ट्विस्ट अभीरा पर बेस्ड होंगे, क्योंकि उसने घर छोड़ दिया है और अब उसे हर चीज अकेले ही करना होगा. हम देखेंगे कि अभीरा अगले तीन महीने तक हॉस्टल में रहने का फैसला करेगी और फिर मसूरी चली जाएगी. हालांकि, रास्ते में अभीरा को गुंडे मिल जाएंगे, जो उसे काफी परेशान करेंगे. क्या अरमान अपनी पत्नी को बचाने आएगा, या फिर एक अलग ही ट्विस्ट मेकर्स जोड़ेंगे. इस बीच, मनीष को भी अभीरा की चिंता होगी. उसे लगेगा कि कुछ गड़बड़ है और अभीरा मुसीबत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










