Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में आया फिर से बड़ा दुख, अरमान ने निकाला जॉब से, काजल खोलेगी संजय का राज

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jun 2024 11:42 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि काजल लगातार विद्या से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन संजय ऐसा होने नहीं दे रहा. दूसरी तरफ अरमान, अभीरा को नौकरी से निकाल देता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का ट्रैक अभी अरमान और रूही के शादी को लेकर चल रहा है. हालांकि अरमान को पता चल गया है कि दादी सा की वजह से अभीरा ने कोर्ट में झूठ कहा. उसे संजय के बारे में भी पता चल गया है कि उसके कारण ही अभीरा को कहीं नौकरी नहीं मिली. वहीं, काजल, विद्या से संपर्क करने की कोशिश कर रही, लेकिन नहीं हो पा रहा. वो उसे माधव के हालत के बारे में बताना चाहती है. हर बार संजय कुछ ना कुछ कर के माधव की हालत के बारे में घरवालों से छिपा रहा है.


अभीरा ने दादी सा को लौटाया साइन किया हुआ चेक
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा दादी सा को साइन किया हुआ चेक वापस कर देती है. अभीरा उनसे कहती है कि उसने एक पैसा नहीं लिया है और उसके वैल्यूज ऐसे नहीं है. दादी सा उससे कहती है कि वो उन पैसों को लेकर आसानी से ये शादी नहीं कर सकती थी. वो मूर्ख है जो उसने पैसों का इस्तेमाल नहीं किया. अरमान उन दोनों की बात सुन लेता है. वो देखता है कि अभीरा अपना मंगलसूत्र अपने पास ही रख लेती है. अरमान, अभीरा से बात करना चाहता है, लेकिन वो चली जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने पर शहजादा धामी के छलके आंसू, कहा- डायरेक्टर ने कहा…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कुछ इस तरह अभीरा करेगी अरमान से प्यार का इजहार, क्या रूही का टूट जाएगा दुल्हन बनने का सपना


अरमान ने अभीरा को नौकरी से निकाला
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि काजल, विद्या को फोन करके माधव की हालत के बारे में बताती है कि वो गंभीर हालत में है. लेकिन फोन संजय उठा लेता है और फैसला करता है कि ये बात वो बाहर आने नहीं देगा. दूसरी तरफ, संगीत समारोह के दौरान अरमान घोषणा करता है कि अभीरा को उसके जॉब से निकाल दिया गया है. रूही ये देखकर खुश हो जाती है क्योंकि वो भी यही चाहती थी. अरमान को अहसास होता है कि अभीरा ये सब देखकर दुखी हो रही है और इससे बेहतर है कि वो इस शादी से दूर रहें.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola