Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : कार्तिक को ढूंढने निकली नायरा, कृष्‍णा के घर पर होने का शक!

Updated at : 24 Sep 2020 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : कार्तिक को ढूंढने निकली नायरा, कृष्‍णा के घर पर होने का शक!

yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert krishna help pregnant naira to find missing kartik upcoming episode bud : सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कार्तिक किडनैप हो गया है. कृष्‍णा की मदद के लिए घर से निकला कार्तिक लापता हो गया है. गोयनका फैमिली को पुलिस जानकारी देती है शायद पैसों के लिए कार्तिक का किडनैप हो गया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : सीरियल ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कार्तिक किडनैप हो गया है. कृष्‍णा की मदद के लिए घर से निकला कार्तिक लापता हो गया है. गोयनका फैमिली को पुलिस जानकारी देती है शायद पैसों के लिए कार्तिक का किडनैप हो गया है. नायरा कार्तिक का पता लगाने के लिए कृष्‍णा से मिलती है.

कृष्णा नायरा ऐसी जगह मिलते हैं जहां वह कार्तिक की सच्चाई उसे नहीं बता सकती है. क्योंकि कार्तिक की ज़िंदगी पहले से ही ख़तरे में है और वह उसे और खतरे में नहीं डालना चाहती. कृष्णा नायरा को कोडवर्ड में बात करती है लेकिन तनाव में डूबी नायरा कृष्णा के कोडवर्ड्स को एक साथ समझने में नाकाम रहती है.

हालांकि घर वापस आने के बाद नायरा, कृष्‍णा कह बातों और इशारों को याद करती है और उसे जोड़ने की कोशिश करती है, वह समझ जाती है कि कार्तिक कृष्ण के घर में ही फंस गया है. वहीं नायरा सबसे छुप कर कार्तिक को ढूढ़ने घर से निकल जाती है. नायरा को शक है कि कृष्‍णा को जिन लोगों ने गोद लिया है, उन्‍हीं की चाल है. क्‍या नायरा कार्तिक और कृष्‍णा को बचा पाएगी? यह तो आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पायेगा.

Also Read: पूनम पांडे ने किया खुलासा- गोवा में उस दिन क्‍या हुआ था? पति‍ से अलग होने का किया फैसला

दरअसल, कार्तिक अपनी बेटी कृष्णा की मदद के घर से निकला है, इसके बाद से वह घर नहीं लौटा. जिस परिवार ने कृष्णा को गोद लिया है वह अच्छा नहीं है और कई गलत कामों में शामिल है. कार्तिक को गायब करने में उनका ही हाथ है. नायरा अपने परिवार से इस बात का जिक्र करती है लेकिन कोई उसकी बातों पर विश्‍वास नहीं करता. जिसके बाद प्रेग्‍नेंट नायरा खुद कार्तिक को बचाने घर से नि‍कलती है.

दूसरी तरफ, जहां नायरा कार्तिक के गायब होने से परेशान हैं, वहीं नक्ष और कीर्ति की नई कहानी शुरू हो गई है. आदित्य की घटना के बाद नक्ष आहत है और वह कीर्ति को दूसरा मौका नहीं देना चाहता. कीर्ति भी आहत हैं. उसे बुरा लगता है कि अब उनके रिश्ते में कुछ नहीं बचा है. नक्ष ने उससे तलाक की भी मांग की है. वहीं उनका बेटा कृष लौट आया है. जिसे आदित्‍य उसका बेटा होने का दावा कर रहा है. जिसकी वजह से कीर्ति और नक्ष के रिश्‍ते में दरार आ गई है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola