Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा का सच्चाई जानने के बाद कैसे रिएक्ट करेगी अभीरा, समृद्धि शुक्ला बोली- माफ करना…

Published by : Ashish Lata Updated At : 31 May 2025 12:48 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में लीप लिया. जिसमें दर्शकों ने देखा कि कैसे अभीरा को नहीं पता कि अरमान के पास उसकी बेटी पूकी उर्फ मायरा है. अब समृद्धि शुक्ला ने बताया कि क्या वह मायरा की सच्चाई जानने के बाद कभी अरमान को माफ करेगी या नहीं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में सात साल का लीप लिया. जिसके बाद अरमान और अभीरा हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए. अरमान अपनी बेटी पूकी को लेकर अब माउंट आबू में रहता है. हालांकि, अभीरा को लगता है कि पूकी उसकी गलतियों की वजह से खो गई है. इसलिए वह बीते 7 सालों से खुद को तकलीफ पहुंचा रही है, क्योंकि उसकी बेटी लापता हो गई है. अभीरा दादीसा और विद्या के साथ एक चॉल में रहती है. उन्हें कृष और संजय ने पोद्दार हाउस से निकाल दिया है.

समृद्धि शुक्ला ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

अभीरा एक लॉ फर्म में काम करती है, जबकि दादीसा और विद्या पैसे कमाने के लिए साड़ियां बेचती हैं. अरमान माउंट आबू में रेडियो जॉकी के तौर पर काम करता है और उसकी जिंदगी में एक दोस्त भी है. जिसका नाम गीतांजलि है. हालांकि, फैंस अरमान से मायरा के बारे में सच्चाई छिपाने के लिए नाराज हैं. अब, समृद्धि शुक्ला ने खुलासा किया है कि क्या अभीरा यह जानने के बाद अरमान को माफ कर देगी कि वह उनके बच्चे को लेकर भाग गया है.

मायरा का सच्चाई जानने के बाद क्या अरमान को माफ करेगी अभीरा

समृद्धि शुक्ला ने बॉलीवुड स्पाई से बात की और कहा कि अगर अरमान ने उन्हें सात साल पहले बताया होता कि उन्हें बच्चा मिल गया है, तो वह गलती स्वीकार कर लेती और उनके साथ खुशहाल जीवन जीती, लेकिन अब, अभीरा ने अपने जीवन के सात साल खो दिए हैं और उनकी बेटी बड़ी हो गई है. समृद्धि ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को बड़ा होते नहीं देखा और इसलिए, वह अरमान को माफ नहीं करेगी.

समृद्धि शुक्ला ने ट्रैक को लेकर डिटेल्स किए शेयर

उन्होंने आगे कहा कि व्यक्तिगत रूप से वह अरमान जैसे व्यक्ति को कभी माफ नहीं करतीं, वह उसका चेहरा नहीं देख पाती, जिसने उनकी बेटी को छीन लिया. समृद्धि को लगता है कि अरमान को कम से कम यह तो बताना चाहिए था कि उसे बच्ची मिल गई है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में 17 साल तक काम करने पर चालू पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मेरे जीवन का एक…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola