Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पुराने अरमान संग बॉन्डिंग पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, जानें समृद्धि शुक्ला ने क्या कहा

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Mar 2024 12:04 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला ने शहजादा धामी को लेकर कहा कि, हम दोनों सीन को लेकर बात करते है, सीन करने से पहले रीडिंग भी करते है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों खबरों में बना हुआ है. सीरियल से रातों-रात शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर कर दिया गया. अब उनकी जगह रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी नजर आ रहे हैं. नया प्रोमो सामने आ गया है और मेकर्स ने उनका चेहरा रिवील कर दिया है. कुछ फैंस इस बात से खुश है कि उन्हें नया अरमान देखने को मिलेगा. वहीं, कुछ फैंस नाराज भी है कि अब शो में शहजादा नजर नहीं आएंगे. हालांकि अब अभीरा यानी समृद्धि ने शहजादा संग अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की है.


ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर नहीं आएंगे शहजादा धामी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अभीरा के होली पार्टी रखने पर कावेरी खुश नहीं होती. वो पार्टी के लिए मना कर देती है. कावेरी सबको शगुन का लिफाफा देती है और इससे पूरा परिवार खुश हो जाता है. हालांकि वो अभीरा को लिफाफा नहीं देती और कहती है कि वो बाहर वाली है. उसकी इस घर में कोई जगह नहीं है. अभीरा का ये सुनकर दिल टूट जाता है. वहीं, कियारा और रूही की गाड़ी सड़क पर खराब हो जाती है. दोनों काफी परेशान और डर जाती है. कुछ आदमी वहां आते है और उनसे होली खेलने के बारे में कहते है.


शहजादा धामी को लेकर समृद्धि शुक्ला ने कही ये बात
अब ये रिश्ता क्या कहलाता है में शहजादा धामी नजर नहीं आएंगे. उन्हें रोहित पुरोहित ने रिप्लेस कर दिया है. शहजादा के साथ समृद्धि का बॉन्ड कैसा है, इसपर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड लाइफ से बात की है. शहजादा संग अपने ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड को लेकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि उनके और एक्टर के बीच गिव और टेक कैसा है. इसपर उन्होंने कहा, शहजादा और औऱ मेरे बीच कहा, वो बहुत प्रोफेशनल एक्टर है और मैं भीं. हम दोनों काम पर बहुत फोकस्ड है और इस वजह से हमारा काम अच्छे से हो जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा ने अभीरा को दिए ताने, कावेरी ने पूरे परिवार वालों के सामने कियारा को मारा थप्पड़


समृद्धि शुक्ला ने कही ये बात
समृद्धि शुक्ला ने आगे बताया कि, हम दोनों सीन को लेकर बात करते है, सीन करने से पहले रीडिंग भी करते है. जब कभी हमें ऐसे सीन देने होते है, जिसमें चेहरा सामने नहीं होता, सिर्फ हमारा कंधा दिखता है, तब भी मैं और शहजादा बड़े लगन से काम करते है. उसे पूरे शिद्दत से निभाते है. वो अपने काम में बहुत अच्छे है और मैं भी. हम दोनों अपने-अपने काम में बहुत अच्छे है और उसके प्रति वफादार है. इसलिए मुझे लगता है कि यही काम कर रहा है और ऑडिंयस को पसंद आ रहा है. बता दें कुछ महीने पहले ही सीरियल में लीप आया था, जिसमें शहजादा और समृद्धि की एंट्री हुई थी.


अभीरा ने रूही और कियारा को बदमाशों से बचाया
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कियारा दादी सा के मना करने के बाद भी होली पार्टी में जाती है. उसके साथ रूही भी जाती है. रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो जाती है और दोनों घर नहीं पहुंच पाते. वहीं, घर पर दादी सा दोनों को नहीं देखकर सबसे सवाल करती है. अभीरा उन्हें बताती है कि वो लोग मंदिर गए है. अभीरा कियारा का सोशल मीडिया चेक करती है और उसका लोकेशन निकालती है. उधर, कुछ आदमी कियारा औऱ रूही के पास आते है औऱ उनसे जबरदस्ती होली खेलने की बात करते है. दोनों काफी डर जाती है, रूही उनसे कहती है पैसे औऱ गहने लेकर उन्हें जाने दे. वो आदमी उसकी बात नहीं सुनती. वहां अभीरा आती है दोनों को बदमाशों से बचाती है. अभीरा को देखकर कियारा की जान में जान आती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola