Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने शो में री-एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- नए किरदार के रूप में…
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Apr 2025 6:15 PM
Romiit Raaj on re entry Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड काफी धांसू थे, क्योंकि गणगौर उत्सव के दौरान रोहित की मौत हो गई और उनकी कहानी खत्म हो गई. रोमित राज ने भी शो छोड़ने की घोषणा की. जिसके बाद फैंस काफी दुखी हो गए थे. उनका कहना है कि रोहित को नए अवतार में फिर से आना चाहिए. अब एक्टर ने री-एंट्री को लेकर बात की.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित पोद्दार का किरदार निभाने वाले रोमित राज भले ही अब शो का हिस्सा न हो, लेकिन दर्शक उनको काफी ज्यादा प्यार देते हैं. हाल ही में उनका डेथ सीन दिखाया गया, जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो गए. उनके को स्टार समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित ने इमोशनल पोस्ट लिखा. जिसमें बताया कि वह कितने अच्छे इंसान है और रोहित के रूप में बेस्ट थे. अब रोमित ने सीरियल में अपनी री एंट्री पर बात की है.
रोमित राज ने दर्शकों से मिल रहे प्यार पर किया दिया रिएक्शन
रोमित राज ने अपनी री एंट्री को लेकर इंडिया फोरम संग बात करते हुए कहा, “यह एक खूबसूरत एहसास है. मैं फैंस, मीडिया और राजन सर के साथ-साथ डीकेपी परिवार के प्रति आभार से भरा हुआ हूं. रोहित पोद्दार एक ऐसा किरदार है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है. फैंस तो यहां तक सुझाव देते हैं कि कहानी को आगे बढ़ाने के लिए रोहित के हमशक्ल को रूही की जिंदगी में आना चाहिए. यह बहुत ही दिल को छू लेने वाला है, वह मुझे आज भी शो में देखना चाहते हैं.”
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपनी री-एंट्री पर क्या बोले रोमित राज
रोमित ने आगे कहा, “मैं दर्शकों से मिल रहे इस प्यार में डूबा हुआ हूं. जहां तक फिर से एंट्री लेने की बात है, मैं कभी ना नहीं कहता, कुछ भी संभव है. मुझे नहीं पता कि मैं रोहित पोद्दार के रूप में वापस आऊंगा या ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक अलग जर्नी के साथ एक नए किरदार के रूप में, लेकिन रिएक्शन मुझे विनम्र बनाती है.”
शिवम खजूरिया को रोमित ने किया था रिप्लेस
रोमित ने जुलाई 2024 में शिवम खजूरिया को रिप्लेस किया था. वह जल्द ही कहानी का अहम हिस्सा बन गए. उन्होंने रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी, श्रुति उल्फत और अनीता राज के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया. उनके जाने से फैंस इमोशनल हो गए थे. हालांकि यह देखना बाकी है कि रोमित शो में वापसी करेंगे या नहीं, लेकिन एक बात साफ है, रोहित पोद्दार के उनके किरदार ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है.
यह भी पढ़ें- Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










