Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: क्‍या कार्तिक का घर छोड़ देगी नायरा? आनेवाला है नया ट्विस्‍ट

Updated at : 16 Aug 2020 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: क्‍या कार्तिक का घर छोड़ देगी नायरा? आनेवाला है नया ट्विस्‍ट

yeh rishta kya kehlata hai naksh asks naira return singhania house: टीवी सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सबसे लोकप्रिय और सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शोज में से एक है. एक बार फिर यह शो हाई वोल्टेज ड्रामा और ट्विस्ट के लिए तैयार है. मनीष की दुर्घटना के बाद कार्तिक और नायरा के रिश्ते में दरार आ गई है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सबसे लोकप्रिय और सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शोज में से एक है. एक बार फिर यह शो हाई वोल्टेज ड्रामा और ट्विस्ट के लिए तैयार है. मनीष की दुर्घटना के बाद कार्तिक और नायरा के रिश्ते में दरार आ गई है. कार्तिक नायरा से नाराज है क्योंकि उसे लगता है कि वह मनीष की दुर्घटना के लिए नायरा जिम्मेदार है. अब शो में एक और चौंकानेवाला मोड़ आनेवाला है.

कार्तिक नक्ष के सामने रक्षाबंधन के त्यौहार पर उसकी बहन नायरा को खरी-खोटी सुनाता है जिसे स्वाभाविक रूप से नक्ष सहन नहीं कर पाता. नक्ष अपनी बहन नायरा का बचाव करता है और कार्तिक को बाहर निकाल देता है. नक्ष फिर नायरा उसके साथ सिंघानिया हाउस में आने के लिए कहता है.

हालांकि, नायरा ने नक्ष से इस मामले हस्तक्षेप न करने का आग्रह करती है और कहती है कि वह इसे संभाल लेगी. अब आनेवाले एपिसोड में पता चल पायेगा कि नायरा कार्तिक का घर छोड़ देगी. क्‍या कार्तिक समझ पायेगा कि यह सिर्फ एक हादसा था और इसमें नायरा की कोई गलती नहीं है.

दरअसल यह सब शुरू हुआ है उस हादसे से जब नायरा (शिवांगी जोशी) और कार्तिक के पापा मनीष साथ में घर से निकलते हैं. रास्ते में कार का एक्सीडेंट हो जाता है. इस एक्‍सीडेंट में नायरा को तो कुछ नहीं होता लेकिन मनीष को इंटरनली सिर में चोट लग जाती है. जिसके बाद से वह बच्‍चों की तरह व्यवहार कर रहे हैं.

Also Read: TMKOC : शो में इस किरदार की होगी इंट्री, तारक मेहता के बॉस बनकर आ रहे ये एक्टर

मनीष की हालत के कारण कार्तिक गुस्से में है. उसे लगता है कि नायरा की वजह से ऐसा हुआ. कार्तिक ने उसे हर चीज के लिए जिम्मेदार ठहराया. साथ ही वह खुद भी इसके बारे में दोषी महसूस करती है. मनीष किसी को पहचान नहीं रहे और सबसे दूर भाग रहे हैं. पापा की यह हालत देखकर कार्तिक काफी परेशान है. जिसके बाद से दोनों के रिश्‍ते में कड़वाहट दिख रही है.

बता दें कि, इस एक्‍सीडेंट के बाद से मनीष किसी को पहचान नहीं रहे और सबसे दूर भाग रहे हैं. वो बच्‍चों की तरह व्‍यवहार कर रहे हैं. पापा की यह हालत देखकर कार्तिक काफी परेशान है. वो सारा इल्‍जाम नायरा पर लगा देता है. वो पापा की इस हालत के लिए नायरा को दोषी ठहराता है. कार्तिक की यह बातें सुनकर नायरा पूरी तरह टूट जाती है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola