Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : जब सेट पर 'नायरा' को सुनने पड़े थे ऐसे भद्दे कमेंट, शिवांगी जोशी की ऐसी है रीयल लाईफ

Updated at : 12 Oct 2020 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : जब सेट पर 'नायरा' को सुनने पड़े थे ऐसे भद्दे कमेंट, शिवांगी जोशी की ऐसी है रीयल लाईफ

yeh rishta kya kehlata hai naira aka shivangi joshi struggling days when people rubbish comment know about personal life fees bud : सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) पिछले काफी लंबे समय से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो का हर किरदार लोगों का फेवरेट है. कार्तिेक और नायरा की लवस्‍टोरी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. शो में कार्तिक का रोल मोहसिन खान और नायरा का किरदार शिवांगी जोशी निभा रही हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : सीरियल ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) पिछले काफी लंबे समय से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो का हर किरदार लोगों का फेवरेट है. कार्तिेक और नायरा की लवस्‍टोरी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. शो में कार्तिक का रोल मोहसिन खान और नायरा का किरदार शिवांगी जोशी निभा रही हैं. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि शुरुआती दिनों मे शिवांगी जोशी को कई भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा था.

इस सीरियल से किया था डेब्‍यू

शिवांगी जोशी के एक्टिंग करियर की बात करें तो साल 2013 में वह ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ से डेब्‍यू किया था. इसके बाद वह ‘बेइंतहा’ में आयर हैदर के किरदार में नजर आईं. अभिनेत्री सीरीयल ‘बेगुसराय’ में भी नजर आईं थी जिसमें उन्‍होंने पूनम ठाकुर का रोल निभाया था. इसके बाद साल 2016 से वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के किरदार में नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CFKRp40Db3I/

कथक डांसर हैं शिवांगी

शिवांगी का जन्म पुणे में हुआ था और वह आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं. वह एक प्रशिक्षित कथक डांसर हैं और स्कूली दिनों में कई डांस प्रतियोगिताओं में हिस्‍सा ले चुकी हैं. मात्र 20 साल की उम्र तक शिवांगी जोशी कई पुरस्कार जीते थे जिनमें स्टार परिवार और ज़ी गोल्ड अवार्ड शामिल हैं. शिवांगी ’50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमेन इन द वर्ल्ड 2018′ की लिस्‍ट में में 5 वें नंबर पर थी जिसे ब्रिटेन के एक समाचार पत्र ने जारी किया था.

Also Read: The Kapil Sharma Show : कृष्‍णा ने सपना का किरदार निभाने से कर दिया था इंकार, जानें क्‍या थी वजह
https://www.instagram.com/p/B0ve43Yl_05/

लोग करते थे कमेंट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती दिनों में जब वह अपना करियर बनाने आई थी तो उन्‍हें कैमरा फेस करने को लेकर तकनीकी जानकारी नहीं थी. सेट पर लोग उनका मजाक उड़ाया करते थे. वह अपनी मां के साथ शूटिंग सेट पर जाया करती थी. उनकी मां के सामने उन्‍हें ताना मारा जाता था कि, ‘कहां से आ गई हैं एक्टिंग तो आती नहीं.’ इन बातों से शिवांगी अंदर से टूट जाती थी और घर आकर खूब रोती थीं. लेकिन समय के साथ यह चीजें धीरे-धीरे खत्‍म हो गई.

शिवांगी और मोहसिन की हिट जोड़ी

सीरियल ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ में शिवांगी और मोहसिन खान की ऑनस्‍क्रीन जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है. दोनों को सर्वश्रेष्ठ एक्‍ट्रेस और एक्‍टर के लिए प्रतिष्ठित ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2019’ मिला था. रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी जोशी इस शो के लिए प्रति एपिसोड 40 हजार रुपये फीस लेती हैं.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola