Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार फैमिली में आएगी दरार, ये शख्स करेगी बंटवारे की मांग, क्या दो हिस्सों में बंट जाएगा पूरा परिवार?
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Nov 2025 10:06 AM
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काजल एक शॉकिंग बात सबसे कहती है. उसकी बात सुनकर अरमान, अभीरा और कावेरी चौंक जाते हैं. अरमान उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वह नहीं सुनती.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, काजल को केस वापस लेने पर धन्यवाद कहती है. अभीरा कहती है कि अब सबकुछ ठीक हो जाएगा. काजल कहती है ऐसा कुछ नहीं होगा क्योंकि वह ऐसा नहीं चाहती. काजल कहती है कि पोद्दार परिवार ने हमेशा उसका अपमान किया है और अब वह जाग गई है. काजल कहती है कि उसे पोद्दार परिवार ने उसकी फैमिली को कभी कुछ नहीं समझा. वह घर की संपत्ति के बंटवारे की मांग करती है और उसकी बात सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है.
बंटवारे की बात करती है काजल
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, काजल को ऐसा नहीं कहने के लिए कहता. संजय कहता है अगर काजल अपना हक मांग रही है तो इसमें सब हैरान क्यों है. वह कहता है कि माधव और मनोज ने फर्म को नहीं संभाला, बल्कि उसने हमेशा फर्म को संभाला है. कावेरी उसकी बात सुनकर बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाती है. संजय अपनी बात फिर से रखने की कोशिश करता है, लेकिन कावेरी उसे चुप करा देती है. कावेरी कहती है कि बंसल परिवार उनकी वजह से आराम की जिंदगी गुजार रहे हैं. कावेरी कहती है कि बंटवारा नहीं होगा. काजल कहती है कि वह कोर्ट भी जा सकती है.
काजल को मिलेगा तान्या का सपोर्ट
कियारा, तान्या से पूछती है कि वह इस बंटवारे वाली बात में काजल का साथ कैसे दे सकती है. तान्या कहती है कि वह खुश है कि काजल ने ये बात उठाई है. दूसरी तरफ मायरा, कावेरी के पास जाकर बंटवारे के बारे में पूछती है. उसका सवाल सुनकर कावेरी काफी भावुक हो जाती है और टूट जाती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा पूरे परिवार को फिर से जोड़ने के लिए घूमर समारोह का आयोजन करती है. कावेरी उससे पूछती है कि ऐसे माहौल में वह समारोह के बारे में कैसे सोच सकती है. अभीरा, कावेरी को खुद पर विश्वास करने के लिए कहती है.
यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस तरह वरुण का सच अभीरा और अरमान सबके सामने लाएंगे, ये शख्स करेगा मदद, खूब होगा ड्रामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










