Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने किया अपने बच्चे का अंतिम संस्कार, अभीरा से बेबी पोद्दार को छीनेगी रूही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि अरमान अपने बच्चे का अंतिम संस्कार करेगा. इधर रूही अभीरा से अपना बच्चा छीनेगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, रोमित राज, गर्विता साधवानी स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. निर्माता आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा जोड़ रहे हैं जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगा. लेटेस्ट कहानी अरमान, अभीरा, रूही और रोहित के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां दोनों प्रेग्नेंट थी और उन्होंने अपने बच्चों को जन्म भी दिया, लेकिन अभीरा का बेबी दुनिया में आते ही चल बसा. इधर रूही को बेटा हुआ, हालांकि वह कोमा में चली गई.
अभीरा को ताना मारेगी रूही
इधर पोद्दार परिवार को खुशी से अभीरा और उसके बच्चे का स्वागत करते हुए दिखाया गया, लेकिन अभीरा रूही को लेकर टेंशन में है. हालांकि सुरेखा उसे बताती है कि रूही होश में आ गई है, जिससे अरमान चौंक जाता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ा मोड़ सामने आता है, जहां रूही अभीरा के साथ बच्चे का पालन-पोषण करने से इनकार कर देती है. वह कहती है कि अचानक एक मोड़ में, रूही उस बच्चे को अपना कहती है और अभीरा को ताना मारती है कि उसका बच्चा जिंदा नहीं रहा. रोहित ये सब देखकर रोता है. अभीरा बीएसपी (बेबी शर्मा पोद्दार) की परवरिश रूही के साथ करने का फैसला करती है.
अरमान ने अपने बच्चे का किया अंतिम संस्कार
इधर डॉक्टर रोहित को कहते हैं कि उन्हें बेबी का अंतिम संस्कार करना होगा. वह चाहे तो इसे घर में या फिर अस्पताल में कहीं भी जाकर कर सकते हैं. अरमान ये बात सुनकर रोने लगता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अरमान अपने बच्चे को दफना देता है. वह दुखी होकर बैठेगा. जहां घरवालें रोहित से मजाक कर रहे होते हैं. अरमान गुस्से में उठता है और कहता है कि आप लोग ये क्या कर रहे हैं. जिस इंसान ने अपना बच्चा खोया है, उसे अंकेल रहने दीजिए. इधर रूही विद्या और दादीसा से सारे हक छीन लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










