आठ साल बाद आमने-सामने आएंगे अरमान और अभीरा, बढ़ेगा इमोशनल ड्रामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Armaan Abhira
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में कहानी इमोशनल मोड़ पर है. अरमान बेटी मायरा को लेकर संवेदनशील नजर आ रहा है, जबकि अभीरा अकेले संघर्ष कर रही है. प्रीकैप में आठ साल बाद अरमान-अभीरा के आमने-सामने आने के संकेत मिलते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का चर्चित शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों भावनाओं और टकराव के दौर से गुजर रहा है. कहानी एक बार फिर उस मोड़ पर पहुंच रही है, जहां पुराने जख्म ताजा होने वाले हैं. आने वाले एपिसोड में दर्शकों को आठ साल बाद अरमान और अभीरा के आमने-सामने आने के संकेत साफ नजर आ रहे हैं.
मायरा के पहले स्कूल डे पर भावुक हुआ अरमान
एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है, जो बेटी मायरा के पहले स्कूल डे को लेकर बेहद सतर्क नजर आता है. वह उसके टिफिन तक की जांच करता है और फलों की किस्मों को लेकर भी खास निर्देश देता है. अरमान की यह चिंता देखकर विद्या, काजल और संजय हैरान रह जाते हैं. विद्या भावुक होकर कहती हैं कि कब मायरा नन्ही बच्ची से 11वीं की छात्रा बन गई, पता ही नहीं चला.
घर में बढ़ता तनाव, माधव का ताना
जहां एक ओर घर में मायरा को प्यार और दुलार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर माधव और अरमान के बीच तनाव साफ झलकता है. नाश्ते के दौरान जब अरमान से गलती से गिलास टूट जाता है, तो माधव ताना मारते हैं कि अरमान को सिर्फ चीजें तोड़ना आता है, चाहे वह गिलास हो, भरोसा हो या रिश्ते. यह बात अरमान को अंदर तक झकझोर देती है.
अभीरा की जंग, दर्द के बावजूद मजबूत फैसले
दूसरी तरफ, अभीरा अपनी जिंदगी की कठिन लड़ाई अकेले लड़ रही है. राधेश्याम की कड़वी बातों से आहत अभिरा के हाथ में चोट लग जाती है, लेकिन वह अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटती. वह कर्मचारियों को सैलरी देती है और गैराज को 24 घंटे खोलने का बड़ा फैसला लेती है. साथ ही साफ कहती है कि किसी पर कोई दबाव नहीं होगा. अभीरा की इस सोच से पूरा स्टाफ उसका साथ देने का भरोसा दिलाता है.
कावेरी को मिली नई कार, तान्या के नाम हुई खुशी
इस बीच मनोज और मनीषा कावेरी को नई कार गिफ्ट करते हैं, लेकिन कावेरी चाहती हैं कि यह कार तान्या को मिले. शुरुआत में तान्या मना करती है, मगर परिवार के आग्रह पर वह कार स्वीकार कर लेती है और सबको ड्राइव पर ले जाने का फैसला करती है.
प्रीकैप में बड़ा ट्विस्ट
प्रीकैप में कहानी नया मोड़ लेती है, जब अभीरा अपनी जगह रिडेवलपमेंट के लिए देने से इनकार कर देती है. यह मामला अरमान तक पहुंचता है और वह खुद उस “महिला” से निपटने की बात कहता है. इससे साफ है कि अरमान और अभिरा की बहुप्रतीक्षित मुलाकात अब बेहद करीब है.
यह भी पढ़ें: ‘अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर’, मिर्जापुर द मूवी की रिलीज डेट आई सामने
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




