अरमान-अभीरा ने मिलकर किया वार, दहेज लोभी गौरव को सिखाया सबक

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 29th March Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड में अरमान-अभीरा की हल्की नोकझोंक से शुरू होकर कहानी दिशा की जबरन सगाई तक पहुंचती है. दहेज की मांग के खिलाफ दिशा की आवाज और पोद्दार फैमिली का साहसी कदम बड़ा ट्विस्ट लेकर आता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में इमोशन, ड्रामा और रिश्तों की गहराई एक साथ देखने को मिली. कहानी की शुरुआत अरमान और अभीरा के हल्के-फुल्के पल से होती है, जहां दोनों के बीच की नोकझोंक उनके रिश्ते की सच्चाई बयां कर देती है. अरमान की शर्ट पर स्याही गिर जाती है और अभीरा उसे ठीक करने की कोशिश करती है, लेकिन बात मजाक से तकरार तक पहुंच जाती है.

विज्ञापन

भाईचारे की मिठास

इसी बीच आर्यन, अरमान के लिए आइसक्रीम लेकर आता है. अरमान बताता है कि हर परीक्षा से पहले आइसक्रीम उनकी परंपरा रही है. यह सीन दोनों भाइयों के रिश्ते की गर्मजोशी को दर्शाता है. हल्के मजाक के साथ यह पल दर्शकों को भावुक भी कर देता है.

दिशा की सगाई में पोद्दार फैमिली की एंट्री

दूसरी ओर दिशा अपनी मर्जी के खिलाफ हो रही सगाई से अंदर ही अंदर टूट रही होती है. अभीरा एक प्लान बनाती है- सगाई में घुसकर गौरव और उसके परिवार की सच्चाई सामने लाने का. पोद्दार परिवार भेष बदलकर सगाई में पहुंचता है, पुरुष वेटर बनते हैं और महिलाएं लोक गायिका.

हालांकि, यह प्लान शुरुआत से ही जोखिम भरा रहता है. दिशा के परिवार को कुछ अजीब लगता है, लेकिन पोद्दार किसी तरह खुद को संभाल लेते हैं और जांच शुरू करते हैं.

खुली गौरव परिवार की सच्चाई

जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे होते हैं. गौरव की मां दिशा को बहू नहीं, घर संभालने वाली नौकरानी बनाना चाहती है. वहीं, उसके पिता की नजर दिशा के परिवार की संपत्ति पर है. सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब पता चलता है कि गौरव खुद दिशा को कंट्रोल करने के इरादे से शादी करना चाहता है.

दिशा ने उठाई आवाज

सगाई के दौरान गौरव दहेज की मांग करता है। इस पर दिशा पहली बार खुलकर विरोध करती है. जब बात बढ़ती है, तो अरमान और अभीरा सामने आते हैं और गौरव को चुनौती देते हैं. अंत में पूरी पोद्दार फैमिली अपने असली रूप में सामने आ जाती है और दिशा का साथ देती है.

आने वाले एपिसोड में मायरा की एंट्री और अरमान-अभीरा के रिश्ते में नया मोड़ देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: शेफ बनने वाली थीं रूपाली गांगुली, किस्मत ने बना दिया स्टार, कहा- ऐसे मिला मौका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola