टीवी की इस हसीना ने मारी रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi 13 को लात! कहा- मेरे पास रियलिटी शो...
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 May 2023 7:53 AM
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. शो को लेकर लगातार खबरें आ रही है. शो में इस बार कई पॉपुलर चेहरे नजर आएंगे.
टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अक्षरा गोयनका बिड़ला की भूमिका प्रणाली राठौड़ निभा रही है. प्रणाली ने इस किरदार से घर-घर में पहचान बना ली है. उन्हें फैंस अब अक्षरा के नाम से ही जानते है. इस बीच एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो किस वजह से रियलिटी शो नहीं करना चाहती हैं. उनके जवाब से ऐसा लगता है कि उन्हें रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 ऑफर हुआ था.
राजन शाही की ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा यानी प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसन्द है. प्रणाली और हर्षद के फैंस उन्हें प्यार से अभिरा कहते हैं. हालांकि एक्ट्रेस को उनके चाहने वाले रियलिटी शोज में देखना चाहते है, लेकिन अभी उन्होंने रियलिटी शो से दूरी बनाकर रखा है. इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई है.
https://www.instagram.com/p/ChcVYg3JB5s/
दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान प्रणाली ने कहा, “वर्तमान में, मैं ये रिश्ता क्या कहलाता है कर रही हूं और मैं इसमें व्यस्त हूं. मेरे पास रियलिटी शो के लिए समय नहीं है और इसलिए मैंने ऑफर्स को अस्वीकार कर दिया है. ऐसा लगता है कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस में भाग लेने के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने उसे रिजेक्ट कर दिया.”
Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी ने शेयर किया VIDEO, इस दिन से टीवी पर शुरू होगा शो, नोट कर लें डेट
वहीं, बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट की मानें तो अब्दु रोजिक भी रोहित शेट्टी के शो के लिए दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं. शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक की जोड़ी फैंस को बिग बॉस 16 के समय से ही काफी ज्यादा पसंद आती थी. अगर ऐसा हुआ तो एपिसोड्स देखना काफी मजेदार होने वाला है. इसके अलावा रिपोर्ट्स आई हैं कि सुम्बुल तौकीर शो का हिस्सा हो सकती हैं. इमली अभिनेत्री अब्दु रोज़िक के साथ एक वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शामिल हो सकती हैं.
Also Read: Singham Again के लिए विक्की कौशल ले रहे तगड़ी रकम! सिर्फ इतने दिन करेंगे शूटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










