Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा को झेलनी पड़ी बेइज्जती, अभिमन्यु ने दिया साथ, लोगों को मिला करारा जवाब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु को बुरा लगता है कि उसने अक्षरा से सवाल किया. शेफाली, अभिमन्यु से पूछती है कि क्या उसने अक्षरा के साथ फिर से लड़ाई की है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai September 5: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में खूब सारा ड्रामा दर्शकों को देखने मिल रहा है. सभी लोग अक्षरा से अनुष्ठान करने से मना करते है क्योंकि वो एक विधवा है. हालांकि अभिमन्यु सारी औरतों की बातों का विरोध करता है. अक्षरा अपना पक्ष लेती है और सबसे सवाल करती है कि यह जीवन की वास्तविकता है और उसे सिर्फ इसलिए नहीं रोका जा सकता क्योंकि उसने अपने पति को खो दिया है. जिसके बाद उसे पूजा करने का अनुमति मिल जाती है.
अभिमन्यु मांगेगा अक्षरा से माफी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु को बुरा लगता है कि उसने अक्षरा से सवाल किया. शेफाली, अभिमन्यु से पूछती है कि क्या उसने अक्षरा के साथ फिर से लड़ाई की है. शेफाली को ये बात कैसे पता चला वो उससे पूछता है. शेफाली कहती है कि जब जब वो अक्षरा से लड़ाई करता है तब उसके चेहरे पर ये साफ झलकने लगता है. अभिमन्यु शेफाली को नील की मौत के लिए अक्षरा पर आरोप लगाने के बारे में बताता है. शेफाली उसे समझाती है कि वो अक्षरा के साथ अपने रिश्ते को खराब ना करें. जिसके बाद वो फैसला करता है कि वो अक्षरा से माफी मांग लेगा.
https://www.instagram.com/p/CwynWBAIUcZ/
औरतों ने अक्षरा को किया जलील
जनमाष्टमी के लिए स्वर्णा अक्षरा से पर्दा खोलने के लिए कहती है. वहां मौजूद महिला अक्षरा को रोकती है. मौजूद औरतें कहती है कि अक्षरा विधवा है और वो इस पूजा का हिस्सा नहीं बन सकती. अक्षरा अपने लिए स्टैंड लेती हैं और कहती है कि कहां लिखा है कि एक विधवा प्रार्थना नहीं कर सकती. लेकिन महिलाओं के बार-बार मना से वो वहां से जाने लगती है. अभीर ने अक्षरा का हाथ पकड़ लिया. गोयनका फैसला करते है कि वो लोग दूसरी जगह जाएंगे, जहां अक्षरा उनके साथ पूजा कर पाए. जैसे ही वो लोग जाने लगते है, पर्दा अटक जाता है.
अक्षरा करेगी भगवान की पूजा
अभीर, अक्षरा को पर्दा हटाने के लिए कहता है और वो हट जाता है. फिर लोग अक्षरा को रोकते हैं और पूजा करने के लिए कहते हैं. अभिमन्यु भगवान से प्रार्थना करता है कि अक्षरा के हिस्से का दुख उसे दे दे और अपने हिस्से की खुशी उसे देदे. अबतक आपने देखा कि अक्षरा ने संध्या नाम की एक नई महिला का केस लेंगी. अक्षरा उसे गोयनका हाउस लेकर आएगी और कायरव संध्या का सपोर्ट करेगा. जब कायरव अक्षरा का समर्थन करता है और संध्या को घर में प्रवेश देता है तो मुस्कान परेशान हो जाती है. मुस्कान को पसंद नहीं आता कि संध्या का कायरव ख्याल रखे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संध्या मुस्कान और कायरव की शादी में तड़का लगाएगी. बता दें कि दोनों की शादी में थोड़ा मनमुटाव चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










