Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अलविदा कहने वाले है हर्षद चोपड़ा! क्या अब टूट जाएगी अभिमन्यु- अक्षरा की जोड़ी?
Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Sep 2023 7:41 AM
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है. कहा जा रहा है कि शो में जेनरेशन लीप आएगा और हर्षद चोपड़ा शो को छोड़ देंगे. अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है.
Harshad Chopda quitting Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो में अबतक कई स्टार्स बदले जा चुके है और ये तीसरा जेनरेशन लीप चल रहा है. शो में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ मुख्य भूमिका निभा रहे है. कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि हर्षद यानी अभिमन्यु शो को अलविदा कहने वाले है. अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है, जो हम आपको बताते है.
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से हर्षद चोपड़ा की होगी छुट्टी!
दरअसल, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है. कहा जा रहा है कि शो में जेनरेशन लीप आएगा और हर्षद चोपड़ा शो को छोड़ देंगे. हालांकि लीप या हर्षद के बाहर होने के बारे में अभी भी कोई पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर ने शो को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है. फिल्मीबीट के एक रिपोर्ट के अनुसार, इसका खुलासा करते हुए, एक सूत्र ने वायरल एंटरटेनमेंट -टॉक को बताया, “हर्षद एक समर्पित अभिनेता हैं, और उन्होंने अभिमन्यु के चरित्र के लिए अपना सब कुछ दिया है. हालांकि, जिस तरह से उनका चरित्र विकसित हो रहा है वो उससे खुश नहीं है.”
हर्षद चोपड़ा ये रिश्ता क्या कहलता है को कहेंगे अलविदा!
सूत्र ने आगे बताया कि, हर्षद चोपड़ा ने ये रिश्ता क्या कहलता है के मेकर्स से अपने कैरेक्टर को कहानी में संशोधन का अनुरोध किया. हालांकि मेकर्स ने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद एक्टर को लगा कि अब अन्य रचनात्मक रास्ते तलाशने का समय आ गया है. उसे पता चल गया है कि अलविदा कहने का समय आ गया है. अभी तक न तो हर्षद और न ही निर्माताओं ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है. वहीं, कई अन्य रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि एक्टर ओटीटी प्रोजेक्ट में अपनी किस्मत आजमाना चाहते है.
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आएगा लीप!
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीप आने वाला है, जिसके बाद अभिमन्यु और अक्षरा का किरदार खत्म कर दिया जाएगा. हालंकि इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. बता दें कि कुछ समय पहले ही अभिनव जिसका किरदार जय सोनी निभाते थे, उन्होंने शो को छोड़ दिया है. शो में उनकी मौत हो गई है और अब कहानी इसके ईद-गिर्द घूम रही है.
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में क्या दिखाया जा रहा
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जा रहा है कि मुस्कान नीलम से कहती है कि उसके कारण कायरव भी परेशान है. नीलम उसे समझाती है कि मौत तो सबकी होनी है एक दिन और हर किसी को कभी न कभी दुनिया छोड़नी होती है. उसे अपने परिवार को संजोना चाहिए जो उसे अभिनव की ओर से एक उपहार है और उनके साथ अपना दर्द साझा करना चाहिए ताकि वह डूब न जाए. दूसरी ओर अक्षरा को उसके क्लाइंट का कॉल आता है और वो वह मनीष को बताती है कि शायद उसका क्लाइंट मुसीबत में होगा और उसकी मदद के लिए जाती है. उसके जाने के बाद स्वर्णा ने मनीष को कहती है कि उसे बैचैनी हो रही है और लगता है कि अक्षरा के साथ कुछ बुरा होने वाला है. एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मुस्कान को अक्षरा समझकर गुंडे उसे पकड़ने जाते है, लेकिन अक्षरा उनकी बैट से पिटाई करती है. अभिमन्यु भी उसकी मदद करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










