Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में 'अक्षरा' को एक एपिसोड के लिए मिलते हैं इतने रुपये, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Jun 2023 12:37 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की भूमिका निभाने वाली प्रणाली राठौड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने इस शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाई. आइये जानते हैं सीरियल के लिए एक्ट्रेस प्रति एपिसोड कितना चार्ज करती हैं.

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, राजन शाही द्वारा निर्मित, टेलीविजन स्क्रीन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे सफल शो में से एक है. प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपडा की जोड़ी अभिमन्यु और अक्षरा बन दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. प्रणाली राठौड़ अपनी क्यूटनेस से काफी कम समय में हर किसी के दिल में बस गई. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते हैं. आइये जानते हैं, उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में…

ये रिश्ता क्या कहलाता है के इतना चार्ज करती हैं प्रणाली राठौड़

ये रिश्ता क्या कहलाता है के माध्यम से, प्रणाली राठौड़ को लाइमलाइट मिली. उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. शो को जब शिवांगी जोशी ने छोड़ा था, तब सभी को लगा था कि अब शो की टीआरपी गिर जाएगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और प्रणाली ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबको बांधे रखा. टेली चक्कर की रिपोर्ट की मानें तो, प्रणाली प्रति एपिसोड 55,000 रुपये चार्ज करती हैं.

https://www.instagram.com/p/CrLa3uQqXWr/

प्रणाली राठौड़ की पर्सनल लाइफ के बारे में

प्रणाली राठौड़ ने हाल ही में एक लग्जरी कार ली है. बीते दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस अपने को-स्टार हर्षद चोपड़ा को डेट कर रही हैं. हालांकि दोनों अभिनेताओं ने लगातार इन अफवाहों का खंडन किया. प्रणाली को दर्शकों ने बैरिस्टर बाबू में सौदामिनी का रोल करते देखा था. अब एक्ट्रेस ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के किरदार से फैंस को दीवाना बना रही हैं. उन्होंने साल 2018 में सीरियल प्यार से टीवी में डेब्यू किया था. इसके बाद वो जात न पूछो प्रेम की शो में लीड रोल में नजर आई थीं. प्रणाली अपनी फिटनेस को लेकर जानी जाती हैं. वो रेगुलर जिम जाती हैं. एक्ट्रेस की खूबसूरत तसवीरें इसका सबूत है.

https://www.instagram.com/p/CstZQIiKxSg/
Also Read: Bigg Boss OTT 2 में बिहार की मनीषा रानी ने दुबई के हैंडसम हंक को दिया दिल, कैमरा के सामने कर लिया किस

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola