Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी मां अक्षरा को याद कर फूट-फूटकर रोएगी अभीरा, पोद्दार हाउस में होगी कावेरी की वापसी

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Dec 2025 9:58 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज रात के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. शो में दिखाया जाएगा कि अपनी मां अक्षरा को याद कर अभीरा खूब रोएगी. दूसरी तरफ विद्या और कावेरी में फिर से लड़ाई होगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा, अक्षरा और नैतिक को याद करते हैं. अभीरा कहती है कि उसके माता-पिता ने सबको अपनी गलती को स्वीकार करने का सिखाया. कावेरी कहती है कि आज की जेनरेशन ये नहीं समझती और सिर्फ प्रॉपर्टी और पैसे पर ध्यान देती है. अभीरा फिर मायरा को कार्तिक और नायरा की लव स्टोरी बताती है. वह उसे बताती है कि दोनों ने प्यार और वर्क को हमेशा बैलेंस किया. अभीरा बताती है कि कार्तिक और नायरा ने हमेशा परिवार का साथ दिया.

अक्षरा को याद कर इमोशनल होगी अभीरा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि विद्या कहती है कि वह जा रही है. अभीरा उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनती. विद्या, अभीरा को कावेरी पर विश्वास नहीं करने के लिए कहती है. कावेरी, विद्या की बात सुनकर भड़क जाती है. संजय कहता है कि इतने डिफरेंस होने के बाद परिवार एकजुट नहीं हो पाएगा. अभीरा, अक्षरा की कहानी सुनाती है और उसके जैसे डांस करती है. अभीरा सबको बताती है कि कैसे अक्षरा ने उसकी और अरमान की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी. अभीरा इमोशनल हो जाती है.

पोद्दार हाउस वापस लौटेगी कावेरी

अभीर अपनी मां अक्षरा का लेटर पढ़ता है. अभीरा कहती है कि वह अपने परिवार को साथ नहीं रख पाई. मायरा उसे संभालती है. विद्या, कावेरी पर इल्जाम लगाती है कि उसने घर छोड़ दिया. कावेरी कहती है कि विद्या ने घर में सबके बीच नफरत फैलाई. विद्या कहती है कि क्या कावेरी ने कभी सोचा कि वह उससे क्यों नाराज है. अभीरा उनकी लड़ाई देखकर अपसेट हो जाती है. अरमान उन दोनों को वहां से जाने के लिए कहता है. अरमान कहता है कि दोनों ने मिलकर सब कुछ बर्बाद कर दिया. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी पोद्दार हाउस वापस लौटने का फैसला करती है.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai के 5000 एपिसोड पूरे होने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक बड़ा पल है

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola