Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने अरमान को किया किस… लगाया गले, दादीसा इस शख्स को देगी सुसाइड करने की धमकी

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग ट्रैक काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि अभीरा एक प्यार सा सपना देखती है, जिसमें वह अरमान को किस करती है, जबकि उसका पति उसे प्यार से गले लगाता है. हालांकि जैसे ही वह उठती है, वैसे ही सबकुछ बिखर जाता है. इसके अलावा दादीसा अरमान को सुसाइड करने की धमकी देती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा धारावाहिक बना हुआ है. इस समय सीरियल अपने चौथे सीजन में है, जिसमें समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित, अभीरा और अरमान की भूमिका निभा रहे हैं. उनकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव आए. जिसमें वह अपनी बेटी पूकी की वजह से अलग हो गए हैं. उनके बीच काफी गलतफहमियां बढ़ गई है. अरमान गीतांजलि से शादी करने की तैयारी कर रहा है.

अभीरा अरमान को करेगी किस, दोनों एक दूसरे के लगेंगे गले

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, अभीरा और अरमान के बीच लंबे समय के बाद एक रोमांटिक पल देखने को मिलेगा. जैसे ही अरमान घर छोड़ने की तैयारी करता है, अभीरा उसे रोकती है, जिससे दोनों फिर से क्लोज आ जाते हैं और एक दूसरे को किस कर गले लगाते हैं. यह अभीरा ही होगी, जो पहले अरमान को किस करेगी. हालांकि यह सीन रियल में नहीं बल्कि अभीरा इसे एक सपने के रूप में देखेगी.

अरमान को सुसाइड करने की धमकी देती है दादीसा

इसके अलावा अरमान अभीरा को पूकी की सच्चाई बताना चाहता है. वह रोते हुए अभीरा के पास भी जाता है, लेकिन जैसे ही वह कुछ कहता, गीतांजलि आती है और उसे खींचकर लेकर जाती है. इधर दादीसा भी अरमान से रिक्वेस्ट करती है कि उसे मायरा की सच्चाई न बताई जाए, लेकिन अरमान किसी की नहीं सुनता है. जिसपर दादीसा कहती है कि अगर उसके लड़की को सच्चाई बताई, तो वह सुसाइड कर लेगी.

अरमान अभीरा को सुनाता है खरी खोटी

हाल ही में रिलीज हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान अभीरा के ऑफिस में जाएगा और अपना गुस्सा दिखाएगा. वह उससे कहता है कि उसे छोड़ने का कोई पछतावा नहीं है. अरमान अपनी हदर पार करते हुए यह भी कहेगा कि अभीरा संग उसकी शादी महज एक गलती थी और तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करना एक आसान फैसला था. वह उन दोनों के बीच कोई भविष्य नहीं होने की घोषणा करता है और उससे आगे बढ़ने का आग्रह करता है. गुस्से में, अभीरा उसे दूर धकेल देती है और रोती हुई एक कैफे में चली जाती है. यहां अंशुमन उसके आंसू पोंछने के लिए आता है. तभी अभीरा कहती है कि वह उसके साथ लाइफ में आगे बढ़ने के लिए तैयार है. अगर उसका भी यही फैसला है, तो बता दे.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: ममता कुलकर्णी से लेकर मुनमुन दत्ता तक, लिस्ट में 21 हैरान करने वाले धमाकेदार नाम, पहली बार आएगी AI रोबोट डॉल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola