Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने मनीष से पूछा अक्षरा के पास्ट को लेकर सवाल, सुरेखा ने कुछ किस्से किए शेयर
Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Oct 2024 6:15 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. जहां रूही अभीरा की सच्चाई जानकर परेशान है. वहीं अभीरा अपनी मां अक्षरा के अतीत के बारे में जानना चाहती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन-दिनों दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. जहां संजय ने बीते दिनों खुलासा कर दिया कि रूही और अभीरा बहनें है. इस घटना ने पोद्दार हाउस में आंधी सी ला दी. रूही अभीरा से नफरत करने लगी. आज रात के एपिसोड में, हम देखेंगे कि अभीरा रूही के साथ बातचीत करने का प्रयास करती है, लेकिन विद्या बीच में आती है और उसे धक्का देकर कहती है, कि वह उसकी बहू से दूर रहे.
अभीरा को अपमानित करती है विद्या
इधर अरमान अभीरा को अपमानित होते देख उसका बचाव करता है और विद्या को कहता है कि वह उसका अनादर न करें. हालांकि, विद्या अहंकार में कुछ भी समझने के लिए तैयार नहीं है. ऐसे में माधव बीच में आता है और उसे समझाता है कि वह जो कर रही है, बिल्कुल गलत है., लेकिन विद्या रोहित और रूही की खातिर माधव की तरह घर छोड़ने का साहसिक निर्णय लेती है. वह अपने बेटे और बहू को सामान पैक करने के लिए कहती है.
इन दोनों शख्स को सिर्फ परिवार मानती है विद्या
इस बीच, अरमान ने रोहित को जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी. हालांकि, रोहित रूही के साथ घर छोड़ने की ठान लेता है. विद्या परिवार वालों के सामने कहती है कि अभीरा की वजह से उन्हें जाना पड़ रहा है, लेकिन कोई उसे कुछ भी नहीं कहेगा. इसपर कावेरी पलटवार करती है और पूछती है कि वह उससे सलाह किए बिना परिवार को कैसे तोड़ सकती है. विद्या ने जवाब देते हुए कहा, उसका परिवार सिर्फ रोहित और रूही है.
कावेरी ने अरमान-अभीरा को आउटहाउस में रहने के लिए कहा
अभीरा, विद्या को कहती है कि उसे अपने फैसला पर सोचना चाहिए. साथ ही गिरगिराती है कि उसकी वजह से ये सब हो रहा है, तो वो घर से चली जाएगी. जिसके बाद अरमान अपनी पत्नी के सपोर्ट में खड़ा होता है और कहता है कि अभीरा उसकी फैमिली है, अगर वह जाएगी, तो मुझे भी जाना पड़ेगा. जिसके बाद कावेरी दोनों को आउटहाउस में रहने की इजाजत देगी.
अभीरा ने अक्षरा को लेकर मनीष से पूछा ये सवाल
ये रिश्ता क्या कहलाता है में स्वर्णा और सुरेखा, अभीरा के बारे में सच्चाई छिपाने के लिए मनीष से सवाल करती हैं. इधर अभीरा अपनी मां अक्षरा का पास्ट जानना चाहती है. उसके मन में कई सवाल भी खड़े होते हैं. वह गोयनका हाउस जाती है, जहां स्वर्णा उसका बड़े ही प्यार से स्वागत करती है. इस बीच, सुरेखा अभीरा से उसकी मां के बारे में बात करते हैं और कई किस्से बताते हैं. जिसके बाद अभीरा मनीष से पूछती है कि उसकी मां घर छोड़कर क्यों गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










