Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स की वजह से 7 साल बाद फिर से मिलेंगे अभीरा-अरमान, होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड जबरदस्त होने वाले हैं, क्योंकि अरमान और अभीरा 7 साल बाद एक दूसरे से फिर से मिलेंगे और ये सब अंशुमान की वजह से होगा. वह एक इवेंट आयोजित करेगा. जिसमें दोनों टकराएंगे.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाल ही में सात साल का लीप देखने को मिला. टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने टाइम जंप लेने का फैसला किया और कुछ नए किरदारों को शामिल किया. जिसमें राहुल शर्मा ने अंशुमान के रूप में एंट्री की. वह अब अभीरा के बिजनेस पार्टनर हैं. इधर अरमान अपनी पत्नी से दूर रह रहा है.
7 साल बाद एक दूसरे से मिलेंगे अभीरा अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में हम एक बार फिर अरमान (रोहित पुरोहित) और अभीरा (समृद्धि शुक्ला) को आमने-सामने आते देखेंगे. सात साल तक एक-दूसरे से दूर रहने के बाद अभीरा और अरमान फिर से मिलेंगे और यह अंशुमान की बदौलत होगा. दरअसल सीरियल के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा को एक फैशन इवेंट में अपनी साड़ियों को दिखाने का शानदार मौका मिलेगा. इसका आयोजन अंशुमान की ओर से किया जाएगा. कहानी में ट्विस्ट तब आएगा, जब अंशुमान अरमान को इवेंट होस्ट करने के लिए कहेगा. अरमान और अभीरा एक ही इवेंट का हिस्सा होंगे और ऐसी संभावना है कि वे आमने-सामने आएंगे. क्या दोनों एक दूसरे को देखकर अपनी पुरानी गलतफहमी दूर कर पाएंगे या फिर कुछ अलग ही ट्विस्ट आने वाला है.
मायरा भी पहुंच चुकी है उदयपुर
ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद अरमान अपनी बेटी पूकी उर्फ मायरा के साथ माउंट आबू चले गए. उन्होंने अभीरा को इसके बारे में नहीं बताया. वह अभी भी अपनी बेटी की तलाश कर रही है और उससे मिलने के लिए तरस रही है. हालांकि, अरमान अभीरा या पोद्दार के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहता. यहां तक कि मायरा के डांस प्रतियोगिता के लिए भी उसने उसे उदयपुर भेजने से मना कर दिया. हालांकि, मायरा गीतांजलि के साथ अरमान के बिना चली जाती है. उम्मीद है कि उदयपुर में मायरा को उसकी मम्मी मिलेगी और उनकी जीवन थोड़ी आसान होगी.
यह भी पढ़ें- The Raja Saab Release Date: प्रभास की ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, जानें कब आएगी सिनेमाघरों में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










