Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 7 साल के लीप को लेकर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक मां के तौर पर…

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :20 May 2025 9:15 AM
विज्ञापन
Samridhii Shukla on leap in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Samridhii Shukla on leap in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब कहानी सात साल आगे बढ़ गई है. जहां अरमान ने पोद्दार परिवार को छोड़ दिया है और अपनी बेटी के साथ अकेले रहता है. दूसरी तरफ अभीरास कावेरी और अरमान के साथ रह रही है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. मेकर्स ने शो में सात साल का लीप लाया है और कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. अभीरा और अरमान अलग हो गए है और पूकी अपने पिता के साथ है. कावेरी, विद्या, अभीरा के साथ रहते हैं. विद्या और कावेरी साड़ी का बिजनेस करती है और अभीरा अपनी वकालत करती है. अब विद्या और कावेरी गरीब हो गए है और उनकी जिंदगी पहले जैसे नहीं है. इस बीच समृद्धि शुक्ला ने लीप को लेकर बात की.

समृद्धि शुक्ला ने लीप को लेकर बात की

समृद्धि शुक्ला ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप को लेकर कहा, एकदम नया शो जैसा लग रहा है. ये एक नया वाइब है. पुराने सारे किरदार है, लेकिन हर कोई एक अलग तरह से नया है, जिसके बारे में मैं रिवील नहीं करना चाहता हूं. आप उसे देखेंगे और ये बहुत ये दिलचस्प है. आप एक मां के तौर पर अभिरा के दुःख की उम्मीद कर सकते हैं. 5-7 साल के लीप के बाद से वह जो दुख और गिल्ट झेल रही है, वह उसमें डूब गई है. उसे लगता है कि सारी उसकी गलती है और इस वजह से उसने अपनी बेटी को खो दिया है और अरमान को भी.

अरमान को विद्या कहेगी घर से जाने

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान अपनी बेटी पूकी को लेकर पोजेसिव हो गया है. वह अभीरा पर बार-बार इल्जाम लगाता है कि वह पूकी का ध्यान नहीं रखती. वह अभीरा को गैर-जिम्मेदार मां कहता है. विद्या, अरमान को उसकी पत्नी के साथ उसके बुरे व्यवहार के लिए डांटती है. अरमान अपनी मां की बात भी नहीं सुनता और कहता है कि उसके परिवार ने उसे सिर्फ अपने जरूरत के लिए उसका इस्तेमाल किया है. वह कहता है वह अब उनके साथ नहीं रहना चाहता और विद्या उसे घर छोड़कर जाने के लिए कहती है. अरमान अपनी बेटी को लेकर फिर चला जाएगा.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola