Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने लेटेस्ट ट्रैक से खुद को साइडलाइन किए जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बुरा नहीं…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. सीरियल में बीते दिनों सरोगेसी ट्रैक देखा गया. जिसमें अभीरा और अरमान के बच्चे की रूही सरोगेट मदर बनने जा रही है. हालांकि लेटेस्ट एपिसोड में देखा जा रहा है कि अभीरा को साइडलाइन हो रही है. अब समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है. उन्होंने बताया कि कहानी में क्या बदलाव होने वाला है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है लगातार टीआरपी चार्ट में टॉप फाइव में बना हुआ है. चौथी पीढ़ी की कहानी दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखती है. रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला अभीरा और अरमान का रोल निभा रहे हैं. उनकी लवस्टोरी और थोड़ी बहुत लड़ाई फैंस को सुपर क्यूट लगती है. लेटेस्ट कहानी रोहित के मौत और रूही का अरमान और अभीरा के बच्चे की सरोगेट मदर बनने के इर्द-गिर्द घूमता है. अब समृद्धि ने खुलासा किया है कि क्या उन्हें सरोगेसी ट्रैक से साइडलाइन किया गया है क्या.
अभीरा को साइडलाइन करने पर क्या बोली समृद्धि
समृद्धि शुक्ला से एक इंटरव्यू में ये रिश्ता क्या कहलाता है की समृद्धि शुक्ला से रूही के सरोगेसी ड्रामा के बीच उनके किरदार अभीरा को दरकिनार किए जाने के बारे में पूछा गया. इस पर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड स्पाई संग इंटरव्यू में कहा कि फैन्स को बुरा नहीं मानना चाहिए, क्योंकि यह एक कहानी है और शो को जारी रखने के लिए एक एंगल बनाना होगा.
समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा
समृद्धि शुक्ला ने आगे कहा, “अभी सिचुएशन ऐसी आई तो नहीं है, आगे क्या होगा मुझे नहीं पता. ये कहानी है, कुछ ना कुछ तो होता ही रहेगा. बुरा मत मानना, अभीरा की जिंदगी में भी अच्छे वक्त आएंगे.” उन्होंने कहा कि जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने के लिए स्टारी को बदलना पड़ता है. मुझे उम्मीद है कि आगे मजा आने वाला है.
कैसे शुरू हुआ सरोगेसी ट्रैक
सरोगेसी ट्रैक की बात करें तो यह अभीरा ही थी, जिसने अरमान (रोहित पुरोहित) को आश्वस्त किया कि रूही (गरविता साधवानी) उनके बच्चे की सरोगेट मां बन सकती है. अरमान इसके खिलाफ थे, क्योंकि उनका मानना था कि यह समीकरण को बिगाड़ सकता है. अब रोहित पोद्दार की मौत के बाद रूही बिल्कुल अकेली है. अब वह अरमान और अभीरा के नजदीकियों को पसंद नहीं कर रही है. आज के एपिसोड में फैन्स ने रूही को अरमान का सपना देखते हुए देखा. उसके सपने में अरमान कहता है कि वह उसका ख्याल रखेगा और उसका साथ देगा. वह उसे गले भी लगाता है और उसके माथे पर किस भी करता है. इससे रूही हैरान रह जाती है.
यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड जाट का जलवा कायम, सनी देओल की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










