Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में लीप आने की खबरों पर अभीर ने तोड़ी चुप्पी, बातों ही बातों में दिया बड़ा हिंट

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jan 2026 1:50 PM

विज्ञापन

Mohit Parmar on Yeh Rishta Kya Kehlata Hai leap

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सुपरहिट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में सात साल का लीप आएगा, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है. शो में लीप आने की खबरों पर मोहित परमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. वह सीरियल में अभीर का किरदार निभाते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों अपने ट्रैक से ज्यादा लीप की खबरों की वजह से सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शो में 7 साल का लीप आने वाला है. बताया जा रहा है कि आगे की कहानी अभीरा और अरमान की बेटी मायरा पर होगी. ये जानने के बाद दर्शक इस बारे में ज्यादा जानने के लिए बेताब है. इस बीच शो में यंग मायरा कौन बनेगी, इसे लेकर भी कई तरह की बातें इंटरनेट पर चल रही है. हालांकि लीप पर मेकर्स ने अभी कुछ नहीं कहा है. अब मोहित परमार ने लीप की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने की खबरों पर मोहित परमार ने किया रिएक्ट

मोहित परमार ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा के भाई अभीर का किरदार निभा रहे हैं. इंडिया फोरम ने उनसे जब शो में लीप आने की खबरों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “मुझे लीप के बारे में कोई क्लू नहीं है. हमें अभी तक आधिकारिक तौर पर लीप होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.” मोहित के जवाब से इतना क्लियर है उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल दर्शकों को इस बारे में ज्यादा जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

अरमान जीत जाएगा केस

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान कोर्टरूम में जज से मेहर को इंसाफ देने के गुजारिश करता है. संजय, मनोज सहित पूरा पोद्दार परिवार जज के फाइनल जजमेंट को सुनने के लिए बेताब होते हैं. दूसरी तरफ गुंडे कृष को चेतावनी देते हैं कि अगर अरमान केस जीत जाता है तो उसे अभीरा को उन्हें देना होगा. जज मेहर के हक में फैसला सुनाते हैं और अरमान केस जीत जाता है. अभीरा खुशी से अरमान को गले लगा लेती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 7 साल के लीप के बाद एंट्री करेगी ये एक्ट्रेस, निभाएगी यंग मायरा का किरदार? बनेगी अभीरा- अरमान की बेटी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola