8 साल बाद अरमान की परवरिश पर तमाचा, मायरा की हरकतों ने किया परेशान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है लीप के बाद बड़े ट्विस्ट की ओर बढ़ रहा है. मायरा की बिगड़ती हरकतों से अरमान सवालों में है, वहीं वाणी की सफलता अभीरा की परवरिश को सही साबित कर देगी और कहानी नया मोड़ लेगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर बड़े ट्विस्ट की ओर बढ़ रहा है. आठ साल के लीप के बाद कहानी ने ऐसा मोड़ ले लिया है, जहां रिश्तों की सच्चाई, परवरिश का फर्क और हालात की मार खुलकर सामने आ रही है. अरमान और अभीरा की जिंदगियां अब बिल्कुल अलग राह पर चल चुकी हैं.
मायरा की हरकतों से परेशान अरमान
लीप के बाद दिखाया गया है कि अरमान अपनी बेटी मायरा को अकेले पाल रहा है और उसे बेहतरीन जिंदगी देने की कोशिश कर रहा है. लेकिन उसकी ये कोशिशें उलटी पड़ती नजर आ रही हैं. मायरा का व्यवहार दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि उसे एक बार फिर स्कूल से निकाल दिया जाता है. यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी मायरा कई स्कूल बदल चुकी है.
मनोज उठाएगा अरमान की परवरिश पर सवाल
मायरा की इस हालत के लिए मनोज इस बार अरमान को सीधा जिम्मेदार ठहराएगा. वह अरमान को खरी-खोटी सुनाते हुए कहेगा कि सिर्फ महंगे स्कूल और मनपसंद चीजें दिला देना परवरिश नहीं होती. मनोज, विद्या और मायरा के सामने अभीरा की अहमियत भी गिनवाएगा और ताना मारेगा कि जिस अभिरा की गलतियां तू ढूंढता था, आज उसी से सीखने की जरूरत है.
अभीरा और वाणी की सादगी भरी जिंदगी
दूसरी ओर अभीरा अपनी बेटी वाणी के साथ सादगी और संघर्ष की जिंदगी जी रही है. सीमित साधनों के बावजूद वह वाणी को अच्छी शिक्षा देने के लिए दिन-रात मेहनत करती है. वाणी भी अपनी मां की तकलीफ समझती है और पूरी लगन से पढ़ाई करती है. उसकी मेहनत रंग लाती है और वह टॉप करके अपने पसंदीदा स्कूल में एडमिशन पा लेती है.
अखबार में छपेंगी तस्वीरें, पोद्दार हाउस में मचेगी खलबली
कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब अभीरा और वाणी की तस्वीर अखबार में छप जाएगी. इस खबर को देखते ही पोद्दार हाउस में हलचल मच जाएगी. अरमान के सामने एक बार फिर उसकी गलतियां और अभीरा की सच्चाई आईना बनकर खड़ी हो जाएगी.
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान अपनी परवरिश की गलती स्वीकार करेगा या फिर हालात और बिगड़ते चले जाएंगे.
यह भी पढ़ें: वसुंधरा के घर में अनुपमा की होगी परीक्षा, हर कदम पर सहनी पड़ेगी बेइज्जती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




