महिला वकील के रोल में इन एक्ट्रेसेस ने छोड़ी गहरी छाप, फैंस ने जमकर की तारीफ

Updated:
विज्ञापन
Bollywood Actress Lawyer Role

Bollywood Actress Lawyer Role

Bollywood Actress Lawyer Role: सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, तापसी पन्नू और यामी गौतम जैसी अभिनेत्रियों ने फिल्मों में वकील के किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता. इन एक्ट्रेसेस ने अपने दमदार अभिनय, कॉन्फिडेंस और स्क्रीन प्रेजेंस से कोर्टरूम ड्रामा को नई पहचान दी है.

विज्ञापन

Bollywood Actress Lawyer Role: बॉलीवुड फिल्मों में कोर्टरूम ड्रामा हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करता रहा है. खासकर जब किसी अभिनेत्री को दमदार वकील के किरदार में दिखाया जाता है, तो उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और आत्मविश्वास लोगों पर गहरी छाप छोड़ता है. पिछले कुछ वर्षों में कई अभिनेत्रियों ने अपने शानदार अभिनय से वकील के किरदार को यादगार बनाया है. इन किरदारों ने न सिर्फ फिल्मों को मजबूती दी, बल्कि महिलाओं को प्रेरित करने का काम भी किया.

सोनाक्षी सिन्हा ने ‘सिस्टम’ में दिखाई दमदार वकालत

हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिस्टम’ में सोनाक्षी सिन्हा ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नेहा राजवंश का किरदार निभाया है. फिल्म में वह एक मजबूत और आत्मविश्वासी सरकारी वकील के रूप में नजर आती हैं. कहानी में उनका किरदार अपने पिता की उम्मीदों और नेपो बेबी टैग के दबाव से जूझता दिखाई देता है. सोनाक्षी की एक्टिंग और कोर्टरूम सीन्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

ऋचा चड्ढा ने ‘सेक्शन 375’ में जीता दिल

फिल्म ‘सेक्शन 375’ में ऋचा चड्ढा ने एडवोकेट हीरल गांधी की भूमिका निभाई थी. फिल्म में वह पीड़िता की तरफ से केस लड़ती नजर आई थीं. खास बात यह थी कि उन्हें अपने ही मेंटर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है. ऋचा ने अपने दमदार संवाद और गंभीर अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा था.

तापसी पन्नू का दिखा इमोशनल अंदाज

तापसी पन्नू ने फिल्म ‘अस्सी’ में एडवोकेट रावी भाटकल का किरदार निभाया था. फिल्म में वह अपनी दोस्त के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती नजर आती हैं. उनके किरदार में गुस्सा, संवेदनशीलता और हिम्मत का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला. तापसी की एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा.

यामी गौतम की स्क्रीन प्रेजेंस बनी चर्चा का विषय

फिल्म ‘OMG 2’ में यामी गौतम एडवोकेट कामिनी महेश्वरी के रोल में नजर आई थीं. उन्होंने कोर्टरूम में अपने तीखे सवालों और शानदार संवाद अदायगी से दर्शकों को प्रभावित किया. फिल्म में उनकी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस और आत्मविश्वास ने किरदार को और खास बना दिया.

इन अभिनेत्रियों ने साबित किया कि कोर्टरूम ड्रामा में महिला किरदार भी उतने ही दमदार और प्रभावशाली हो सकते हैं जितने किसी बड़े हीरो के रोल.

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की बात याद कर भावुक हुए हनी सिंह, बोले- उन्होंने मुझे पहले ही चेताया था

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola